फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wrestlers Sujit and Arzoo expect first international medal from Asian Championship

एशियन चैंपियनशिप से पहलवान सुजीत और आरजू को पहले अंतरराष्ट्रीय पदक की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers Sujit and Arzoo expect first international medal from Asian Championship
चरखी दादरी। किर्गिस्तान और बहरीन में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप पर जिला के दो पहलवान सुजीत कलकल और आरजू लुहाच की नजर है। इन दोनों पहलवानों को एशियन चैंपियनशिप से अपने पहले अंतरराष्ट्रीय पदक की उम्मीद है और इसके लिए वो प्रतिदिन पांच से छह घंटे मेट पर पसीना बहा रहे हैं। आरजू इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में सहभागिता तो निभा चुकी हैं लेकिन पदक हासिल नहीं कर पाई थीं। एशियन चैंपियनशिप आरजू के लिए अंतरराष्ट्रीय पदक का सूखा दूर करने का सुनहरा मौका है। वहीं, इमलोटा निवासी सुजीत कलकल का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है।
विज्ञापन

हाल ही में पुरुष और महिला वर्ग की अंडर-23 और अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया। टीम में इमलोटा निवासी सुजीत कलकल और मूलरूप से निमली निवासी आरजू लुहाच का भी चयन हुआ है। दोनों का यह पहला एशियन चैंपियनशिप टूर्नामेंट है। इसलिए पदक पाने के लिए दोनों घंटों तक मेट पर पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

सुजीत के पिता दयानंद कलकल ने बताया कि सुजीत फिलहाल सोनीपत साई सेंटर में एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए अभ्यास कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यह सुजीत का पहला विदेशी दौरा होगा। अभी तक सुजीत राष्ट्र स्तरीय टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर कई पदक हासिल कर चुुका है और इसी लय को बरकरार रखने के लिए सुजीत सोनीपत में कुश्ती के नए-नए गुर सीख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरजू के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि एशियन अंडर-23 के लिए आरजू का भी पहली बार चयन हुआ है। टूर्नामेंट में पदक जीतने के लिए आरजू अपने कोच अनिल कुमार के साथ फतेहबाद में पांच से छह घंटे पसीना बहा रही है। इसके अलावा आरजू का किर्गिस्तान में आयोजित होने वाली अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप में भी चयन हो चुका है।
किर्गिस्तान में 19 से 26 जून तक जबकि बहरीन में दो से 10 जुलाई तक एशियन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
ये हैं सुजीत की अब तक की उपलब्धियां -
- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक।
- जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक।
- जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2021 में रजत पदक।
ये हैं कुश्ती में आरजू की उपलब्धियां -
- अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप 2018 में कांस्य पदक जीता।
- कटक में आयोजित सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक।
- पटना में आयोजित सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2020 में स्वर्ण पदक।
- हिमाचल प्रदेश की मंडी में आयोजित जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2020 में स्वर्ण पदक।
- जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक।
- पटना में आयोजित जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक।
- रांची में आयोजित सीनियर फेडरेशन कप 2022 में स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed