{"_id":"6238b9a9269a8e18997486d6","slug":"wrestlers-of-sajarwas-won-three-gold-in-wrestling-charkhidadri-news-hsr627159530","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में साजंरवास के पहलवानों ने जीते तीन स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में साजंरवास के पहलवानों ने जीते तीन स्वर्ण
विज्ञापन
पदक विजेता पहलवान अपने साथी खिलाड़ियों और गांव के मौजिज लोगों के साथ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दिल्ली में आयोजित हुई जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में सांजरवास के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्पर्धा में क्षेत्र के तीन पहलवानों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। सोमवार को आयोजित समारोह में पदक विजेता पहलवानों का सम्मान किया गया।
जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के 61 किलोग्राम भारवर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले में साजरंवास फौगाट के पहलवान आशीष शर्मा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। साजरंवास निवासी भूनेश सिंह उर्फ कुकी ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। साजरंवास फौगाट के पहलवान अनुज नागिल ने 110 किलोग्राम भार वर्ग मे स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों ने बताया की 30 मार्च को पटना में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया जूनियर्स चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है। ये तीनों पहलवान खेलो इंडिया समेत कई स्पर्धाओं में पदक जीत चुके हैं। इसके साथ भूनेश सिंह फ्रांस में होने वाली वर्ल्ड स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगा।
भाजपा किसान मोर्चा सदस्य सतीश शर्मा ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा की सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों के कारण आज खिलाड़ी देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी तिरंगा लहरा रहे हैं। इस मौके पर कोच सुखबीर पहलवान, सुरेश पहलवान, विक्रम परमार, माल नंबरदार, शिव नरेश, कोच ईश्वर, जगदीश परमार, लक्खी तंवर, सुरेश, तेजपाल, हरपाल चौहान, कुलदीप यादव, विकास पंच, राजा नंबरदार, कालू पंच, रामनिवास स्वामी, जौली, भूप, रणबीर, श्रीपाल, गजेंद्र व राघव आदि ने पहलवानों को बधाई दी है।