{"_id":"6a1f1b1d09df97ec9404f523","slug":"wrestler-sujit-kalkal-will-showcase-his-strength-at-the-asian-games-in-japan-defeating-vishal-kaliraman-2-0-in-the-qualifying-match-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156083-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जापान में एशियाई खेलों में दमखम दिखाएंगे पहलवान सुजीत कलकल, क्वालीफाई मुकाबले में विशाल कालीरमण को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जापान में एशियाई खेलों में दमखम दिखाएंगे पहलवान सुजीत कलकल, क्वालीफाई मुकाबले में विशाल कालीरमण को 2-0 से हराया
Tue, 02 Jun 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
पहलवान सुजीत।
चरखी दादरी। गांव इमलोटा निवासी युवा पहलवान सुजीत कलकल ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए आगामी एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस बड़ी उपलब्धि से जिले सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। 65 किलोग्राम भारवर्ग के चयन मुकाबले के अंतिम दौर में सुजीत ने प्रतिद्वंद्वी पहलवान विशाल कालीरमण को 2-0 से धूल चटाकर एशियाई खेलों का टिकट हासिल किया।
पहलवान सुजीत कलकल पिछले कुछ वर्षों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वे अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं।
इसके अलावा प्रो-रेसलिंग लीग और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उनका दमदार प्रदर्शन रहा है। खेल विशेषज्ञों और प्रशंसकों का मानना है कि मौजूदा फॉर्म और बेहतरीन तकनीकी कौशल को देखते हुए सुजीत एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक के सबसे मजबूत दावेदार हैं।
विज्ञापन
जापान में खिलाड़ी दिखाएंगे दांव-पेच : आगामी एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित होंगे जहां सुजीत भारतीय कुश्ती दल की तरफ से रिंग में उतरेंगे। सुजीत की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पिता एवं कोच दयानंद कलकल सहित पूरे परिवार और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
उन्होंने कहा कि सुजीत की कड़ी मेहनत, कड़े अनुशासन और निरंतर अभ्यास की बदौलत ही आज उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।