फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wrestler Arju brought laurels to the country by winning bronze medal in Jordan.

Charkhi Dadri News: जॉर्डन में पहलवान आरजू ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया

Sat, 19 Aug 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 19 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Arju brought laurels to the country by winning bronze medal in Jordan.
चरखी दादरी। जॉर्डन में आयोजित अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में निमली निवासी आरजू लुहाच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। यह आरजू की पांचवीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। इन प्रतियोगिता में आरजू ने पांच पदक अपने नाम किए हैं। इनमें एक स्वर्ण पदक व दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल है। खेल प्रेमियों ने कहा कि आरजू ने देश का मान सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

आरजू के पिता ओमप्रकाश लुहाच ने बताया कि जॉर्डन में आयोजित अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के 68 किलो भारवर्ग में खेलते हुए आरजू ने कांस्य पदक हासिल किया है। इससे पहले, वर्ष 2021 में 22 से 26 जून तक किर्गिस्तान के बिस्केक में आयोजित एशियन अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में आरजू ने रजत पदक अपने नाम किया था। इस प्रतियोगिता के बाद दो सप्ताह के अंदर ही आरजू ने एशियन अंडर-20 में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले आरजू जूनियरस्तर पर नेशनल में पिछले पांच सालों से काफी अच्छा प्रदर्शन करती आ रही हैं।
विज्ञापन



ये भी हैं आरजू की उपलब्धियां
ओमप्रकाश लुहाच ने बताया कि इससे पहले आरजू ने 2019 और 2020 में आयोजित सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, साल 2020, 2021 व 2022 में जूनियर नेशनल स्तर पर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटी के खेल के लिए गांव छोड़ा
आरजू लुहाच मूलरूप से दादरी जिले के गांव निमली की रहने वाली है। बेटी को खेल सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से परिवार पहले हिसार और बाद में फतेहाबाद शिफ्ट हो गया। परिवार के इस फैसले को आरजू पदक जीतकर सही साबित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed