फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   worship material rate increased

Charkhi Dadri News: चढ़े पूजा सामग्री के दाम, थाली में 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

Mon, 22 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
worship material rate increased
वरात्र पर पूजन के लिए दुकान में सजी मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियां। संवाद
कानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शारदीय नवरात्र के लिए बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मांग बढ़ने के साथ ही पूजा की थाली के दामों में इस बार 100 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो थाली पिछले वर्ष 400 रुपये में मिल रही थी, वह अब 500 रुपये तक पहुंच गई है।
पूजा सामग्री बेचने वाले स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस बार नवरात्र में कारोबार 50 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। नवरात्र की तैयारियों को लेकर लोग पहले से ही बाजारों में पहुंचने लगे हैं, जिससे दुकानों पर रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार, हर घर में माता रानी की पूजा होती है, ऐसे में घर के मंदिरों को सजाने के लिए लोग विशेष तौर पर थाली, कच्चा नारियल, कलश, ज्योति, चुनरी, फल आदि खरीद रहे हैं। इस दौरान बाजार में 100 से अधिक बोरे कच्चे नारियल की खपत हो जाती है, जिसमें हर बोरे में करीब 100 नारियल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि बाजार में हर 10 कदम पर पूजा सामग्री की दुकानें व स्टॉल लगी हुई हैं। जहां सब सामान के गुणवत्ता अनुसार अलग-अलग दाम होते हैं। बाजार में पूजा की थाली 300 से लेकर 500 रुपये तक बिक रही है।
500 रुपये की थाली में ये मिल रही पूजा सामग्री
बाजार में नवरात्र पूजा के लिए बिक रही थाली में धूप, अगरबत्ती, लौंग, इलायची, सुपारी, चौकी कपड़ा, चुन्नी, रोली, नारियल, जौ, पंचमेवा, शृंगार के साथ एक माता का फोटो दे रहे हैं। वहीं, अन्य सामग्री बढ़ने के साथ ही दाम भी बढ़ जाते हैं। श्रद्धालु अपनी जेब के अनुसार ही थाली खरीदकर नवरात्र व्रत की शुरुआत करते हैं।
कोट
रविवार को श्राद्ध पक्ष की अमावस्या के चलते ज्यादातर श्रद्धालु शाम होने के बाद से ही पूजा सामग्री की खरीदारी शुरू करते हैं। देर रात तक दुकानों में भीड़ लगी रहती है, जिससे प्रति दुकान 8 से 10 हजार रुपये की बिक्री हो जाती है। फिलहाल, अधिकतर ग्राहक पूजा सामग्री ही खरीद रहे हैं।

-अरुण बंसल, दुकानदार, हीरा चौक।
बाजार में नवरात्र पर्व पर दुकान में देवी माता के विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियां सजाई हैं। प्रति मूर्ति के दाम 50 से लेकर 500 रुपये तक हैं। वहीं, कागज से बनीं तस्वीरें भी खूब बिक रही हैं। जिले में नवरात्र पर्व में बाजार का कारोबार 50 लाख रुपये तक तक पहुंचने की संभावना है।
-राजेश कुमार, दुकानदार, पुराना बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed