फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Workers demonstrated for their demands and submitted a memorandum to the SDM

Charkhi Dadri News: श्रमिकों ने मांगों के लिए किया प्रदर्शद, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Fri, 09 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 09 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Workers demonstrated for their demands and submitted a memorandum to the SDM
भवन निर्माण श्रमिक संघ के सदस्य ज्ञापन सौंपते हुए।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। भवन निर्माण श्रमिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद खेड़ा के नेतृत्व में खंड बाढड़ा में वीरवार को श्रमिकों ने मांगों के लिए प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन अनाज मंडी से शुरू होकर बाजारों से होते हुए उपमंडल अधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम को आठ सूत्रीय मांग- पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद खेड़ा ने कहा कि हरियाणा में भवन निर्माण श्रमिकों का आठ महीने से काम बंद है। उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली विभिन्न कल्याणकारी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की बेटियों के विवाह में कन्यादान की राशि, बच्चों की छात्रवृत्ति, बेटियों को कॉलेज जाने के लिए स्कूटी देने की स्कीम व अन्य सुविधाएं बंद पड़ी हैं, जिससे श्रमिक परिवारों को आर्थिक और सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रमिक के 90 दिन की वर्क स्लिप की जांच के नाम पर धांधली की जा रही है। श्रमिकों पर झूठे आरोप लगाकर करोड़ो रुपये के घोटाले की बात कही जा रही है। श्रमिकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही भवन निर्माण श्रमिकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भवन निर्माण श्रमिक संघ अगले माह मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा।
विज्ञापन

जिला मंत्री नवीन कुमार ने बताया कि भवन निर्माण श्रमिक संघ भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा से जुड़ा संगठन है। श्रमिकों की सरकार बनाने और गिराने में अहम भूमिका होती है। यदि उनकी अनदेखी की गई तो इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंकुश मोरवाल, जिला सचिव अशोक, जिला उपाध्यक्ष हजारी, जिला सहसचिव संदीप, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विजय शर्मा, जिला अध्यक्ष संदीप खेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed