फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Workers agitation is continue

मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना जारी

Fri, 23 Aug 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Workers agitation is continue
जन स्वास्थ्य कार्यकारी अभियंता के कार्यालय समक्ष धरने पर बैठे कर्मचारी । - फोटो : CharkhiDadri
सीवरमैन और जनस्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारी पांच माह से वेतन न मिलने पर लगातार धरने पर हैं। वीरवार को भी उनका धरना जारी रहा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर जल्द ही कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

सर्वकर्मचारी संघ जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा ने कहा कि कर्मचारियों में उनकी मांगें पूरी न होने पर रोष बना हुआ है। सर्वकर्मचारी संघ जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, जनस्वास्थ्य शाखा प्रधान जगवीर सिंह व सचिव सूरताराम ने कहा कि कच्चे कर्मियों व सीवरमैन का चार माह का वेतन बकाया है। समय पर बैंक खातों में वेतन नहीं पहुंच रहा है। कच्चे कर्मचारियों को भी सरकार के निर्देशानुसार बैंक के माध्यम से वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मियों के मेडिकल बिलों का भुगतान और वेतन न मिलने पर उनमें रोष है। उन्होंने कहा कि अधिकारी व ठेकेदार मिलकर कच्चे कर्मियों का शोषण कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं दिया जाता। इस मौके पर रिंकू, महेंद्र, दिनेश, सत्यवीर, विनोद, नरेश व ओमप्रकाश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed