फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Workers agitation against Governmet Policy

कर्मचारियों ने सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 11 Sep 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Workers agitation against Governmet Policy
शहर में प्रदर्शन करते कर्मचारी । - फोटो : CharkhiDadri
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबद्ध अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर स्थानीय हाथी पार्क में सैकड़ों कर्मचारी एकत्रित हुए तथा मांगों के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व सर्वकर्मचारी संघ जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा ने किया।
विज्ञापन

राजकुमार घिकाड़ा व सचिव विकास जाखड़ ने कहा कि प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से बात कर मुख्यमंत्री के साथ नौ सितंबर को वार्ता बैठक चंडीगढ़ में तय की गई थी। संघ का 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल तय समय के अनुसार हरियाणा भवन पहुंच गया। तीन घंटे इंतजार करने पर भी मुख्यमंत्री व आला अधिकारी नहीं पहुंचे। संघ प्रतिनिधि मंडल ने मौके पर ही आपात बैठक कर सरकार की वायदा खिलाफी को लेकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान राज्य भर में जिला मुख्यालयों पर सरकार के आदेशों की प्रतियां जलाने का ऐलान किया था। मंगलवार को स्थानीय कर्मचारियों ने हाथी पार्क के सामने सर्कुलर रोड पर सरकार के आदेशों की प्रतियां जलाई तथा फैसला लिया कि भाजपा सरकार की किसान, मजदूर, कर्मचारी विरोधी नीतियों का गांव-गांव व घर-घर जाकर पर्दाफाश किया जाएगा। भाजपा सरकार ने 2014 चुनावी घोषणा-पत्र में किए गए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया जिसे लेकर कर्मचारियों में गहरा रोष है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सीटू अध्यक्ष रणधीर कुंगड़, आशा वर्कर यूनियन उपाध्यक्ष कमलेश, संघ राज्य ऑडिटर संदीप सांगवान,लिपिक एसोसिएशन जिला प्रधान विजय लांबा, भिवानी प्रधान सुकेश कुमार, बबली, नगरपालिका प्रधान वंदना ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया। इस अवसर पर सतीश कुमार, सूरत सिंह, ओमबीर कालहेर, शील सांगवान, विशाल फौगाट, प्रविंद्र भांडवा, रामरत्न घसौला, सुभाष फौजी, जगबीर, जितेंद्र दगड़ौली, बौंद ब्लॉक सचिव दयानंद, विनोद झिंझर, नरेश, कर्मवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed