फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Worker dies after being hit by vehicle

Charkhi Dadri News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

Tue, 21 May 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 21 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by vehicle
सीसीटीवी में कैद हुई सुबहान को कुचलने की घटना।
चरखी दादरी। चंपापुरी क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने काम से घर लौट रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके बेटे के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



पुलिस को दिए बयान में बिहार के पिपराबिजवार गांव निवासी नूरकलाम ने बताया कि वह भिवानी के बीटीएम चौक पर रहता है। वह चार भाई हैं। उसका छोटा भाई नूरसाहब और उसके पिता सुबहान दादरी शहर की चंपापुरी कॉलोनी में रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार शाम उसके पिता सुबहान मजदूरी करके पैदल कमरे पर जा रहे थे।
विज्ञापन


जब वह चंपापुरी की गली नंबर तीन के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे आरओ प्लांट के एक वाहन ने उसके पिता को कुचल दिया और इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बावजूद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। चंपापुरी निवासी संदीप ने घायल सुबहान को दादरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शहर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि सुबहान के मुंह, कान और सिर में गहरी चोट लगी। हादसे के बाद करीब दस मिनट तक वह घटनास्थल पर पड़ा रहा और इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। तब तक अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई।



शव लेने से किया परिजनों ने इन्कार

पोस्टमार्टम के बाद मृतक सुबहान के परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। उन्होंने प्रशासन से आरोपी चालक को गिरफ्तार कर परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने चालक को जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार मुआवजे दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव ले गए।





मृतक सुबहान के बेटे नूरकलाम के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर पुलिस टीम उसे गिरफ्तार कर लेगी। अनिल कुमार, जांच अधिकारी, शहर थाना, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed