फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women will now respond to the insult to women power through their votes: Dr. Kiran

नारी शक्ति के अपमान का जवाब अब महिलाएं वोट से देंगी : डॉ. किरण

Sat, 18 Apr 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Women will now respond to the insult to women power through their votes: Dr. Kiran
डॉ. किरण कलकल। - फोटो : 1
चरखी दादरी। गोहाना जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा अब देश की महिलाओं के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी महिलाओं को उनका हक नहीं दे सकी वह कभी महिला हितैषी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के अपमान का जवाब महिलाएं वोट से देंगी।
विज्ञापन

डॉ. कलकल ने कहा कि कांग्रेस में महिला नेतृत्व का दोहरा मापदंड स्पष्ट दिखता है। जिस पार्टी की कमान लंबे समय तक सोनिया गांधी के हाथ में रही जिनकी सास देश की प्रधानमंत्री रहीं और जिनकी बेटी सांसद रही उसी पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नहीं चाहते कि आम घरों की महिलाएं राजनीति में आगे बढ़ें।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रभारी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को समानता का अधिकार देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। डॉक्टर कलकल ने आरोप लगाया कि जब भी महिलाओं को सशक्त बनाने वाले बिल पेश किए गए, कांग्रेस ने उनमें बाधा डालने का काम किया है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि महिला शक्ति को कानूनन भागीदारी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. किरण कलकल ने देश की महिलाओं से अपील की है कि वे कांग्रेस की इस दमनकारी मानसिकता को समझें। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति अपना कीमती वोट कांग्रेस जैसी महिला विरोधी पार्टी को कभी न दें। अब महिलाएं वोट की ताकत से कांग्रेस को सबक सिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed