फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women took command of mass organizations' dharna throughout the day

Charkhi Dadri News: दिनभर महिलाओं ने संभाली जनसंगठनों के धरने की कमान

Sat, 09 Mar 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 09 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women took command of mass organizations' dharna throughout the day
चरखी दादरी। एनएच-152 डी के समीप किसान आंदोलन के समर्थन में जनसंगठनों का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया और इसके तहत दिनभर धरने की कमान महिलाओं के हाथ में रही। धरनास्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता राजेश समसपुर, कृष्णा सांगवान घिकाड़ा, निर्मला पांडवान, कमलेश खेड़ी बूरा, विराज ढाणी फौगाट, अनोखी देवी मंदौली, संतोष खातीवास, दादी रामबाई ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन कमलेश भैरवी और सत्या लेघा ने किया। कमलेश भैरवी ने कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति सहानुभूति का दिखावा करती है। अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों पर सरकार के इशारों पर जो ज्यादती हुई, उसे देश भूला नहीं है। वहीं, ढाणी फौगाट की कमेटी ने शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। कमेटी में नरेश नंबरदार, राबी नंबरदार व जयभगवान शर्मा शामिल रहे। वहीं, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने भी अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर ये रहे मौजूद
फौगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार, सर्वजातीय सांगवान खाप के सचिव नरसिंह सांगवान, किसान नेता राजू मान, विरेन्द्र पप्पू, जोरावर सरपंच, राजकुमार घिकाड़ा, शमशेर खातीवास, धर्मपाल महराणा, रणधीर कुंगड़, राजकरण, राजेंद्र सिंह डोहकी व सुनील पहलवान आदि धरना स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed