फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women's Kabaddi Tournament: Himachal Pradesh became the winner by defeating Indian Railways in the final

महिला कबड्डी स्पर्धा: फाइनल मुकाबले में भारतीय रेलवे को हराकर हिमाचल प्रदेश बना विजेता

Sun, 13 Mar 2022 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2022 09:56 PM IST
सार

चरखी दादरी में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्तर सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप का समापन रविवार को हुआ। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विजेता और उप-विजेता टीम को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Women's Kabaddi Tournament: Himachal Pradesh became the winner by defeating Indian Railways in the final
खिलाड़ियों से परिचय लेते डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला। - फोटो : CharkhiDadri

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्तर की सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप का रविवार शाम समापन हुआ। स्पर्धा के फाइनल में भारतीय रेलवे को हराकर हिमाचल-प्रदेश की टीम विजेता बनी। इसी के साथ हिमाचल-प्रदेश ने गत साल फाइनल में रेलवे से मिली हार का भी बदला ले लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


चार दिवसीय स्पर्धा के अंतिम दिन रविवार को दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला गया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजस्थान और रेलवे के बीच हुआ, जिसमें रेलवे की टीम 41-17 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हरियाणा और हिमाचल-प्रदेश के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आखिरी रेड तक रोमांच बना रहा और अंत में हिमाचल-प्रदेश की टीम ने 35-32 के अंतर से हरियाणा की टीम को हराकर फाइनल की टिकट कटाई।
विज्ञापन


स्पर्धा का फाइनल दूधिया रोशनी में हिमाचल प्रदेश और रेलवे के बीच हुआ। हिमाचल प्रदेश ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनाए रखी। मध्यांतर तक मैच में हिमाचल प्रदेश ने 16-9 की बढ़त बनाई और मैच समाप्ति तक यह बढ़त बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल में हिमाचल-प्रदेश की टीम ने गत वर्ष की चैंपियन रेलवे को 33-31 के अंतर से हराकर पिछले साल मिली हार का न केवल बदला लिया, बल्कि चैंपियनशिप भी अपने नाम की। हिमाचल-प्रदेश की जीत में रेडर पुष्पा राणा का अहम योगदान रहा।


डिप्टी सीएम और कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बढ़ाया मनोबल
विजेता और उप-विजेता टीम का मनोबल डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बढ़ाया। समापन समारोह में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान समेत डीसी प्रदीप गोदारा और एसपी दीपक गहलावत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed