फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women Kho-Kho team honored in college

Charkhi Dadri News: महाविद्यालय में महिला खो-खो टीम को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Women Kho-Kho team honored in college
झोझूकलां कॉलेज में मौजूद विजेता टीम व संस्थान सदस्य।
झोझूकलां। कस्बा स्थित महिला महाविद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इमसें दादरी शहर के जनता कॉलेज में आयोजित खो-खो स्पर्धा में उप-विजेता रही महाविद्यालय की टीम को प्रबंधन समिति ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. मंजू सांगवान ने बताया कि प्रथम दिन महिला महाविद्यालय की टीम ने आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी की टीम को 21-7 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे दिन जनता कॉलेज व महिला महाविद्यालय के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें जनता कॉलेज की टीम विजेता रही और झोझू टीम को दूसरा स्थान मिला। महिला महाविद्यालय प्रधान धर्मवीर सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह ने टीम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपना भविष्य सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। रितु सांगवान ने टीम को इसी प्रकार मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। अंत में कबड्डी कोच सोनू सांगवान ने खेलों का महत्व बताया और अन्य छात्राओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed