{"_id":"6646951f42e1f9914c027214","slug":"women-employees-will-take-charge-of-everything-from-voting-to-security-at-the-booths-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117742-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बूथों पर मतदान करवाने से लेकर सुरक्षा तक की कमान संभालेंगी महिला कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बूथों पर मतदान करवाने से लेकर सुरक्षा तक की कमान संभालेंगी महिला कर्मचारी
Fri, 17 May 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 17 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी उपायुक्त मनदीप कौर
चरखी दादरी। नारी शक्ति के लिए कोई काम असंभव नहीं है। चूल्हा संभालने से लेकर वो अंतरिक्ष तक का सफर तय कर ये बात साबित कर चुकी हैं। अब लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में भी सरकारी महिला कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। प्रदेश के 5 जिलों की बात करें तो 898 महिला कर्मचारियों की जिला प्रशासन की ओर से चुनावी ड्यूटी लगाई गई है।
खास बात ये कि इस बार महिला कर्मचारी पिंक बूथों के अलावा सामान्य बूथों की कमान भी संभालेंगी। सर्वाधिक महिला कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी भिवानी और चरखी दादरी जिले में लगाई गई है। यहां पुरुष स्टाफ की कमी के चलते प्रशासन ने अपने विवेक से ये निर्णय लिया है। चरखी दादरी जिले की बात करें तो जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की कमान महिलाएं ही संभाल रही हैं। डीसी मनदीप कौर और एसपी पूजा वशिष्ठ का दावा है कि चुनाव की तैयारियां पूरी हैं। प्रशासनिक अमला हर स्थिति से निपटने में सक्षम है और अर्द्धसैनिक बल कंपनी की डिमांड भेजी जा चुकी है।
जानिये...किस जिले में कितनी महिला कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी
दादरी और भिवानी जिला भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अधीन हैं और दोनों जिलों में 800 महिला कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगाई गई है। अकेले दादरी जिले में 167 महिला कर्मचारियों की बूथों पर तैनाती रहेगी। वहीं, हिसार जिले में 28, फतेहाबाद जिले में 20 और सिरसा जिले में 50 महिला कर्मचारी बूथों पर व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगी।
विज्ञापन
- भिवानी जिले में है सर्वाधिक पिंक बूथ
जिला- पिंक बूथ संख्या
चरखी दादरी-6
हिसार- 7
सिरसा-5
फतेहाबाद-3
भिवानी-10
- पिंक बूथ पर ये होती हैं व्यवस्थाएं
पिंक बूथ महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बनाया जाता है। यहां महिलाएं ही मतदान कर सकती हैं। इतना ही नहीं यहां तैनात पोलिंग पार्टी में भी सभी कर्मचारी महिलाएं होती हैं ताकि यहां आने वालीं महिलाएं खुद को असहज महसूस न कर सकें। दादरी जिले में पिंक बूथों की सुरक्षा कमान भी महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी संभालेंगी जबकि अन्य जिलों में पुरुष पुलिस कर्मचारी पिंक बूथों की सुरक्षा कमान संभालेंगे।
वर्जन
महिला कर्मचारी भी चुनाव संपन्न करवाने में सक्षम हैं। दादरी और भिवानी जिले में महिला कर्मचारियों की पिंक बूथों के अलावा अन्य बूथों पर भी चुनावी ड्यूटी लगाई गई है। दादरी जिले में 167 महिला कर्मचारी बूथों पर सेवाएं देंगी और दादरी हलके में 4 जबकि बाढड़ा हलके में 2 पिंक बूथ बनाए जाएंगे।
-मनदीप कौर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, चरखी दादरी