फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   women defeated men in 20 booths

Charkhi Dadri News: मतदान में 20 बूथों पर महिलाओें ने पुरुषों को पछाड़ा

Mon, 07 Oct 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 07 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
women defeated men in 20 booths
दादरी हलके में 66.38 जबकि बाढड़ा हलके में 71.62 फीसदी महिलाओं ने डाला वोट, बाढड़ा हलके में 11 बूथों तो दादरी हलके में 9 बूथों पर आगे रहीं महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जिले के 20 बूथों पर महिला मतदाताओं का दबदबा रहा। मतदान में उन्होंने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। इस चुनाव में दादरी हलके से 66.38 जबकि बाढड़ा से 71.62 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया है। वहीं, पुरुषों की बात करें तो दादरी में मतदान प्रतिशत 68.39 जबकि बाढड़ा से 72.02 रहा।
अगर दोनों हलकों की मतदान की स्थिति देखें तो बाढड़ा हलके की महिलाएं पुरुषों को मतदान में पीछे छोड़ने में ज्यादा आगे रहीं। बाढड़ा के 11 बूथों पर तो दादरी के केवल 9 बूथों पर महिलाएं पुरुषों से आगे जा पाईं। बाढड़ा में सबसे अधिक मतदान का अंतर चांगरोड के बूथ नंबर 155 पर रहा है। इस पर 222 पुरुषों और 259 महिलाओं ने मतदान किया जबकि 363 पुरुष और 347 महिला मतदाता हैं। इसके बाद रूदडोल के बूथ नंबर 165 पर भी महिलाओं ने पुरुषों को मतदान में हराया। यहां पर 519 में से 341 पुरुषों ने और 497 में से 365 महिलाओं ने मतदान किया है।
विज्ञापन

तीसरे नंबर चंदेनी के बूथ 161 पर सर्वाधिक महिलाओं ने मतदान किया। इस बूथ पर 304 पुरुष और 346 महिलाएं मतदान की दौड़ में उतरीं। महिलाओं के 22 मत अधिक रहे। मकड़ाना के बूथ नंबर 147 पर भी 309 पुरुष व 319 महिलाओं ने मतदान किया। इनके अलावा कारीदास के बूथ 102 पर 389 पुरुषों और 398 महिलाओं ने, झोझूकलां के बूथ नंबर 63 व कुब्जानगर के बूथ नंबर 73 पर, डांडमा के बूथ नंबर, खेड़ी सनवाल के बूथ नंबर 139, दगड़ोली के बूथ नंबर 205 और बाढड़ा के बूथ नंबर 109 पर भी महिलाएं मतदान में पुरुषों से आगे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दादरी में सर्वाधिक मतदान का अंतर मिसरी के बूथ नंबर 90 पर रहा। यहां 167 पुरुष जबकि 191 महिलाओं ने वोट डाला। यहां पर कुल पुरुष मतदाता 234 व महिला 255 हैं। इनके बीच 24 मतों का अंतर रहा और महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। हिंडोल के बूथ 40 पर 126 पुरुष जबकि 140 महिलाओं ने मत डाला है। पुरुषों से 14 मत अधिक डालकर महिलाओं ने जागरूकता दिखाई।
बिरही कलां के बूथ 151 पर 22 महिलाएं पुरुषों को पछाड़ गईं। यहां पर 405 पुरुष जबकि 422 महिला मत पड़े हैं। इनके अलावा, शहर के 166, 167 व 171 और बौंदखुर्द के बूथ 21 पर महिलाएं आगे रही हैं।

मालकोष के दो बूथों पर आगे रहीं महिलाएं
मालकोष के बूथ 17 पर भी मतों का अंतर 21 रहा। यहां पर 139 में से 106 पुरुषों ने मतदान किया जबकि 136 में से 127 महिलाओं ने वोट डालकर अपना कर्तव्य निभाया। मालकोष के बूथ 16 पर महिलाएं आगे रही हैं। इसमें 310 पुरुष व 326 महिलाओं ने मतदान किया और पुरुषों को हराया है।

फोटो 27
मतदान केंद्र पर लगी महिलाओं की लंबी कतार। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed