फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women collectively celebrated Teej festival

महिलाओं ने सामूहिक रूप से मनाया तीज उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Women collectively celebrated Teej festival
चरखी दादरी। हरियाली तीज का नाम सुनते ही मन में बचपन की यादें, झूले, मिठाइयां और मंगल गीतों की यादें महिलाओं के जहन में ताजा हो जाती हैं। हरियाली तीज पर उन्हें ऐसा ही माहौल हीरा इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में देखने को मिला। यहां सामूहिक रूप से महिलाओं ने झूला झूलते हुए मांगलिक गीतों के साथ तीज पर्व का आनंद लिया।
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं ने रविवार को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सावन के झूलों पर आधारित लोक गीतों का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ 85 वर्षीय अंची देवी को झूला झुलाकर किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न रंग बिरंगे परिधानो में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे माहौल को तीजमय बना दिया। बुजुर्ग महिलाओं ने नई पीढ़ी को इस पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इस अवसर पर कृष्णा देवी ,मंजू देवी, प्रोफेसर प्रीति गुप्ता, डीपीएस प्राइमरी विंग प्राचार्या निधि गुप्ता, प्राची गुप्ता, मानसी, मुस्कान, श्रेया, ट्विंकल, माही सैनी, दिव्या डावरा व खुशी रहेजा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed