फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   women ahead in 56 booths

Charkhi Dadri News: दोनों हलकों में 56 बूथों पर रही कांटे की टक्कर, 20 पर महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ाि

Tue, 08 Oct 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
women ahead in 56 booths
रबिन वर्मा
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के 56 बूथों पर पुरुषों को मतदान में कड़ी टक्कर देकर महिलाओं ने नजीर पेश की है। इनमें से 15 बूथों पर मतदान अंतर बहुत कम रहा। इसमें तीन बूथों पर एक-एक मत, दो बूथों पर दो मत, 6 बूथों पर तीन मत और तीन बूथों पर 4-4 मत अधिक रहे हैं। वहीं, तीन ऐसे बूथ हैं, जिनमें दोनों वर्गों में मतदान समान रहा है। 20 बूथों पर महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं को पछाड़ा।
महिला व पुरुष मतदाताओं के बीच सबसे अधिक टक्कर बाढड़ा हलके के गांवों में रही है। इसमें गांव मंदोला के बूथ नंबर 57 व दातौली के बूथ नंबर 214 पर महिलाओं का केवल एक-एक मत पुरुषों से कम रहा। मंदोला के बूथ पर 142 पुरुषों में से 103 दो ने ही मतदान किया जबकि 136 में से 102 महिलाएं मतदान केंद्र पर पहुंचीं। दातौली गांव के बूथ पर 193 में से 111 पुरुषों जबकि 182 में से 110 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

इनके अलावा, खेड़ी बत्तर के बूथ नंबर 28, कारीतोखा के 95, कारीआदू के 99, बलाली के 128, दूधवा के 159 नंबर बूथ पर मात्र तीन-तीन मतों का अंतर रहा। काकड़ोली हुक्मी के बूथ 92 पर महिला वर्ग के पुरुषों से चार मत कम रहे। दूधवा के बूथ 149 पर महिला और पुरुष वर्ग में पांच मतों का अंतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा, तीन बूथों पर सात, जावा के बूथ 197 पर 8, टोडी के बूथ 72 पर 9, तीन बूथों पर 10 व तीन बूथों पर 11, दो बूथों पर 12 और एक-एक बूथ पर 13, 14, 16,19 व सात बूथों पर 20 मतों के अंतर से महिलाओं ने पुरुषों को मतदान में कड़ी टक्कर दी।

वहीं, दादरी हलके में शहर के बूथ नंबर 194 पर पुरुषों से एक मत कम रहा। इसमें 195 पुरुष व 194 महिला मतदाताओं ने वोट डाला। सांजरवास के बूथ 128 पर 328 पुरुष व 326 महिला मतदाताओं ने भाग लिया। इसमें न्यूनतम मतों का अंतर दो रहा। दादरी के बूथ 199 पर भी दो मतों का अंतर रहा। शहर के 193 बूथ पर 315 पुरुष और 312 महिलाओं ने मतदान किया। डोहका मोजी 133 पर 94-90 मत रहे। इसके अलावा 15 बूथों पर 5 से 18 मतों की कमी से महिलाएं पीछे रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed