{"_id":"64f4d1b53ebb5c87740233a7","slug":"womans-death-under-suspicious-circumstances-case-registered-against-mother-in-law-and-husband-on-fathers-complaint-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-5798-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पिता की शिकायत पर सास व पति के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पिता की शिकायत पर सास व पति के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 04 Sep 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव रावलधी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर महिला की सास व पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गांव रावलधी निवासी 33 वर्षीय महिला सनेश ने संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता गांव मांढी केहर निवासी प्रेम सिंह की शिकायत पर मृतका के पति एवं सास के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव रावलधी में एक महिला की मौत हो गई थी। मृतका के पिता की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।