फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman dies due to hanging in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to hanging in suspicious circumstances
बाढड़ा। अटेला में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ धारा 304-ए और 34 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिरसा के खन्ना कालोनी निवासी चरणजीत ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने अपनी बेटी अंजू की शादी 15 अप्रैल 2019 को बिलावल निवासी संदीप से की थी। रक्षाबंधन पर उसकी बेटी घर आई थी और उसने मायके पक्ष को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात कही थी। चरणजीत ने बताया कि शुक्रवार शाम उसके पास फोन आया कि उसकी लड़की अंजू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह मौके पर पहुंचा तो उसकी लड़की का शव चारपाई पर रखा था और उसे मुंह से खून निकला हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे संदेह है कि बेटी के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने चरणजीत की शिकायत पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed