फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman dies due to consumption of poisonous substance, case filed against husband and mother-in-law

जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, पति-सास पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to consumption of poisonous substance, case filed against husband and mother-in-law
चरखी दादरी। जहरीले पदार्थ के सेवन से कलियाणा वासी एक महिला की मौत हो गई। महिला चार दिन तक जिंदगी की जंग लड़ती रही और 12 दिसंबर को पीजीआई में दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने उसके पति व सास पर मारपीट करने और उत्पीड़न करने के आरोप लगाए है। जिसके बाद झोझू थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला नौ दिसंबर का है। झोझू थाना क्षेत्र के गांव कलियाणा में करीब 37 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे परिजनों ने एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया था। 12 दिसंबर को पीजीआई में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के भाई लोहारू वासी ललित कुमार ने बताया कि उसकी छोटी बहन पूनम की शादी दादरी जिले के गांव कलियाणा वासी नरेश के साथ हुई थी। पूनम के 16 साल व 13 साल के दो लड़के है। नौ दिसंबर को उसके जीजा नरेश के बड़े भाई विनोद ने सूचना दी कि पूनम ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। ललित ने आरोप लगाया कि उसका जीजा नरेश शराब का सेवन करता है और नरेश और उसकी माता उसकी बहन को शादी के बाद से ही तंग कर रहे हैं। उनसे तंग होकर ही उसकी बहन ने यह कदम उठाया है। झोझू थाना से एएसआई कुलदीप ने बताया कि मृतका के भाई ललित के बयान पर नरेश और उसकी माता कृष्णा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed