{"_id":"6665f076ef32a124090fdf8d","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-under-suspicious-circumstances-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118767-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदिग्ध हालात में महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदिग्ध हालात में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 09 Jun 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। समसपुर निवासी एक महिला ने रविवार को संदिग्ध हालात में घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। सदर थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों के अनुसार मृतका मानसिक रूप से परेशान थी। उसके भाई के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की।
रविवार सुबह सूचना मिली कि समसपुर निवासी उर्मिला (38) ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के भाई हड़ौदा कलां निवासी जोगेंद्र के बयान दर्ज किए। जोगेंद्र ने बताया कि उसके जीजा की करीब डेढ़ साल पहले खेत में करंट लगने से मौत हो चुकी है। मृतका के दो बच्चे हैं।