फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   woman beaten

Charkhi Dadri News: रुपयों के विवाद में महिला से मारपीट, आग लगाने का भी आरोप

Sun, 16 Mar 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 16 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
woman beaten
- गांव श्यामकलां निवासी संतोष ने पुलिस को दी शिकायत, 7 आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव श्यामकलां निवासी एक महिला ने 7 युवकों पर रुपयों के विवाद में मारपीट करने और आग लगाकर जलाने का आरोप लगाया है। महिला के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला संतोष ने बताया कि उसके पति नरेश कुमार की ढिगावा में कृषि यंत्र की दुकान है। 15 मार्च को सायं करीब साढ़े 4 बजे वह घर पर काम कर रही थी। उसी समय उसे बाहर कुछ तोड़ने की आवाज आई तो वह बाहर गई। इस दौरान गांव निवासी सात युवक उनकी गाड़ी को डंडों और पत्थर से तोड़ रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद उसने रोकने की कोशिश की तो सभी युवक उसके साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान एक युवक ने घर में आकर मोबिल तेल छिड़ककर चूल्हे के पास लकड़ियों में आग लगा दी। इसमें उसका सूट जल गया और उसने मुश्किल से आग बुझाकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसने पति व बेटे को इसकी जानकारी तो वे घर आए। इससे पहले आरोपी उसे मारने की धमकी देकर चले गए। बाद में उसे गोपी सीएचसी में भर्ती कराया और यहां से नागरिक अस्पताल रेफर किया गया।

महिला ने बताया कि उनके पड़ोसी का उसके पति के साथ रुपयों का कोई विवाद चल रहा है। वह उन लड़कों को विवाद के लिए भड़का रहा है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed