{"_id":"69ebcf6e1d0a94728b0bf5c6","slug":"woman-accuses-police-of-illegally-detaining-her-son-charkhi-dadri-news-c-125-1-shsr1009-150211-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: महिला ने पुलिस पर लगाए बेटे को अवैध हिरासत में रखने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: महिला ने पुलिस पर लगाए बेटे को अवैध हिरासत में रखने के आरोप
Sat, 25 Apr 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर की सेवा नगर कॉलोनी निवासी रानी देवी ने पुलिस पर अपने बेटे को अवैध हिरासत में रखने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को एसपी और सीएम विंडो में शिकायत दी है।
शिकायत में रानी देवी ने बताया कि उनका बेटा पारस 21 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे किसी काम से दिनोद गेट क्षेत्र में बुलाया गया था। आरोप है कि जैसे ही वह वहां पहुंचा पुलिस ने उसे बिना किसी पूछताछ के पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। महिला का कहना है कि पारस को पिछले तीन दिनों से अवैध हिरासत में रखा गया है और अभी तक उसे किसी भी न्यायालय में पेश नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि जब परिजन इस संबंध में जानकारी लेने पुलिस चौकी पहुंचे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और यह धमकी दी गई कि उनके बेटे को झूठे मुकदमों में फंसाया जाएगा जिससे उसकी रिहाई मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
रानी देवी ने बताया कि पुलिस का कहना है कि उनके बेटे के खिलाफ 20 अप्रैल को चोरी का मामला दर्ज है लेकिन उनका दावा है कि उस दिन पारस पूरे समय घर पर मौजूद था। उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से की जा सकती है जिनमें वह घटना के समय घर पर ही दिखाई दे रहा है।
महिला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को रंजिश के चलते फंसाया जा रहा है और उनके पास सीसीटीवी फुटेज के रूप में इसके पुख्ता सबूत मौजूद हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराए जाने और अपने बेटे की सुरक्षा की मांग की है। रानी देवी ने अपनी शिकायत में मांग की है कि मामले की जांच किसी उच्च अधिकारी से करवाई जाए, उनके पुत्र को तुरंत अवैध हिरासत से मुक्त किया जाए।