फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Witnessing the market's dilapidated state, the Pradhan picked up a broom alongside the shopkeepers and cleaned the areas in front of more than 80 shops

Charkhi Dadri News: मार्केट की बदहाली देख प्रधान ने दुकानदारों को साथ लेकर उठाई झाड़ू, 80 से अधिक दुकानों के सामने की सफाई

Sat, 05 Sep 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Witnessing the market's dilapidated state, the Pradhan picked up a broom alongside the shopkeepers and cleaned the areas in front of more than 80 shops
पूर्ण मार्केट में सफाई करते हुए प्रधान संदीप फोगाट।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इसका असर अब बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। पूर्ण मार्केट में कई दिनों से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे।
विज्ञापन

कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण दुकानदारों के साथ खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था से कारोबार प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए शनिवार को पूर्ण मार्केट प्रधान संदीप फोगाट ने स्वयं पहल की और दुकानदारों के साथ हाथ में झाड़ू उठाकर सफाई अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने स्थित पूर्ण मार्केट प्रधान ने मार्केट की चार गलियों में दुकानदारों के साथ मिलकर सफाई की। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर दुकानों के सामने जमा कचरा साफ किया। अभियान के तहत 80 से अधिक दुकानों के सामने सफाई की गई। मार्केट प्रधान को स्वयं सफाई करते देखकर कई दुकानदार भी आगे आए और अभियान में सहयोग किया। इससे कुछ समय के लिए मार्केट में सफाई को लेकर सामूहिक प्रयास का माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स: दुकानदारों ने की पहल की सराहना

सफाई अभियान में शामिल दुकानदारों ने मार्केट प्रधान की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण बाजार में लगातार गंदगी बढ़ रही थी। ऐसे समय में प्रधान ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई की शुरुआत की, जिससे अन्य दुकानदार भी अभियान में शामिल हुए।


वर्जन:

प्रशासन के भरोसे बैठने के बजाय उन्होंने स्वयं सफाई अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बाजार सभी दुकानदारों का है और इसे साफ रखना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।-- संदीप फोगाट, प्रधान, मोबाइल मार्केट, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed