फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   With the weather becoming dry and clear, the harvesting and embroidery work of Rabi crops has gained momentum

Charkhi Dadri News: मौसम शुष्क एवं साफ होने पर रबी फसलों की कटाई, कढ़ाई के कार्य ने पकड़ी गति

Fri, 10 Apr 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 10 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
With the weather becoming dry and clear, the harvesting and embroidery work of Rabi crops has gained momentum
दादरी जिले के खेत में की गई फसल की कटाई।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। गत दो दिनों से मौसम शुष्क एवं साफ रहने पर रबी की फसलों की कटाई एवं कढ़ाई का कार्य गति पकड़ने लगा है। किसान दिन-रात फसलों की कढ़ाई के काम में जुटे हैं। मौसम विभाग ने अब मौसम साफ एवं शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 11 अप्रैल को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र में आंशिक बादलवाही जरूर देखने को मिलेगी। चरखी दादरी व आसपास के जिलों को छोड़कर चार-पांच जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना हैं शेष जिलों में मौसम आमतौर पर शुष्क और आंशिक बादलवाही ही देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस विक्षोभ के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। 15 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विदित रहे गत 10 दिनों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से विभिन्न भागों में ओलावृष्टि एवं बारिश हुई जिससे रबी की फसलों में नुकसान हुआ है। किसानों को फसल कटाई एवं कढ़ाई के काम में दिक्कतें आई। किसान चांद सिंह व टेकराम ने बताया कि अब तो मौसम साफ रहने में ही फायदा है ताकि किसान फसलों की कढ़ाई का काम निपटा सकें। इस बार इंद्रदेव ने फसलों में काफी नुकसान पहुंचाया है। आने वाले एक सप्ताह में मंडी में गेहूं की आवक ज्यादा होने का अनुमान है। जिले में इस बार एक लाख 60 हजार एकड़ में सरसों व एक लाख 50 हजार एकड़ में गेहूं की फसल बोई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed