फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Winning players of the Indian kabaddi team at the Asian Games felicitated

Charkhi Dadri News: एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Wed, 30 Sep 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 30 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Winning players of the Indian kabaddi team at the Asian Games felicitated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीमों ने पुरुष एवं महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। पुरुष टीम में गांव आदमपुर निवासी सुमित सांगवान व महिला टीम में गांव काकड़ौली हट्टी की बेटी एवं बिलावल गांव की बहू रितू श्योराण भारतीय टीम का हिस्सा रहीं।
इस उपलब्धि पर गांव हंसावास कलां में राष्ट्रीय खिलाड़ी रितू श्योराण के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। झोझूकलां व्यापार मंडल के प्रधान नरेश ठेकेदार ने बताया कि विजेता रितू श्योराण का फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कोच अनूप चंदेनी, नवीन हंसावास खुर्द, पवन धनासरी, दीपक झोझू खुर्द व मनोज राजस्थान को सम्मानित किया गया।
झोझूकलां व्यापार मंडल के प्रधान नरेश ठेकेदार ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत केवल पदक तक सीमित नहीं रहती बल्कि उनकी सफलता समाज में नई ऊर्जा और नई उम्मीद पैदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव एवं रितू श्योराण के पति नसीब जांघू ने बताया कि एशियन गेम्स के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने ईरान को 37-34 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed