{"_id":"627565ab72d32e1c6c39e0d9","slug":"will-have-to-wait-for-one-more-year-for-district-level-stadium-charkhidadri-news-hsr6309584152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय स्टेडिय के लिए और एक साल करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय स्टेडिय के लिए और एक साल करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन
निर्माणाधीन जिला स्तरीय स्टेडियम का मुख्य गेट।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिले के करीब दो हजार खिलाड़ियों को जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के लिए अभी एक साल और इंतजार करना पड़ेगा। गांव समसपुर में निर्माणाधीन स्टेडियम का निर्माण कार्य अभी 30 फीसदी के करीब ही पूरा हुआ है। वहीं, खेल विभाग के अधिकारियों का दावा है कि एक साल के अंदर स्टेडियम निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा और इसके बाद इसे खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया जाएगा। स्टेडियम निर्माण पर करीब 22 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
गांव समसपुर में बन रहे स्टेडियम का निर्माण कार्य करीब एक साल पहले शुरू किया गया था। इसके लिए प्रदेश सरकार 22 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर चुकी है। खेल स्टेडियम निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। निर्माण कार्य शुरू हुए करीब एक साल का समय बीत चुका है। फिलहाल कार्य बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं, स्टेडियम निर्माण कार्य धीमी गति से चलने का कारण विभागीय अधिकारी बार-बार आ रहीं रुकावटें बता रहे हैं। हालांकि जिला खेल अधिकारी का कहना है कि अब स्टेडियम निर्माण का कार्य रफ्तार पकड़ेगा। फिलहाल स्टेडियम की चहारदीवारी और नींव भरने का काम किया जा चुका है और इसके लिए पांच करोड़ रुपये का बजट हमारे पास पहुंचा था।
- यूं फंसा रहा पेच
जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य पहले लंबे समय तक कोर्ट केस के चलते रुका रहा। इसके बाद कोरोना के चलते निर्माण कार्य बाधित रहा। फिर गत मानसून सीजन में हुई बारिश के दौरान स्टेडियम निर्माण के लिए खोदी गई नींव में पानी भर गया, जिसके चलते भी कई दिनों तक काम रुका रहा।
विज्ञापन
- स्वीमिंग पूल समेत 16 गेम कोर्ट की मिलेगी सुविधा
समसपर में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को स्वीमिंग पूल समेत 16 गेम कोर्ट की सुविधा मिलेगी। एथलेटिक्स के लिए यहां अलग-अलग ट्रैक व गेम कोर्ट बनाए जाएंगे। यहां खिलाड़ियों को बॉक्सिंग, फुटबॉल, कुश्ती, हॉकी समेत विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- 23 एकड़ में बनना है स्टेडियम
समसपुर में निर्माणाधीन स्टेडियम करीब 23 एकड़ जमीन पर बनना है। डीएसओ प्रीतम सिंह ने बताया कि यहां पर करीब दो हजार बच्चे प्रैक्टिस कर पाएंगे। स्टेडियम तैयार होते ही खिलाड़ियों के दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
खिलाड़ी बोले: खेल सुविधाओं का दायरे बढ़े तो निखरेंगी प्रतिभाएं
1. खेल स्टेडियम न होने के कारण प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले अच्छी तरह प्रेक्टिस नहीं हो पाती है। जिला स्तरीय स्टेडियम की कमी बेहद खल रही है। अगर खेल सुविधाओं में विस्तार होगा तो प्रतिभाएं निखरेंगी।
-सपना, कुश्ती खिलाड़ी
2. आस-पास कोई स्टेडियम न होने के कारण खिलाड़ियों को अपने स्तर पर अभ्यास करना पड़ता है। जिला स्तरीय स्टेडियम निर्माण से वहां विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी, जिससे खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।
-सूरज, कुश्ती खिलाड़ी
बीच-बीच में काम रुकने के कारण थोड़ी दिक्कत आई थी, लेकिन अब काम सुचारू चल रहा है। जिला स्तरीय स्टेडियम निर्माण का 30 फीसदी काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य एक साल के अंदर पूरा हो जाएगा।
- प्रीतम सिंह, डीएसओ, चरखी दादरी।