{"_id":"657f32f7fa52c406960f939d","slug":"when-extortion-money-was-not-paid-the-pistol-fired-twice-at-the-shopkeeper-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-281217-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रंगदारी नहीं दी तो ''''पिस्तौल'''' ने पिस्तौल से दुकानदार पर किए दो फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रंगदारी नहीं दी तो ''''पिस्तौल'''' ने पिस्तौल से दुकानदार पर किए दो फायर
विज्ञापन
दुकान के शटर में गोली लगने से बना निशान।
चरखी दादरी। मंथली न देने पर इमलोटा बस स्टैंड पर फलाें की दुकान चलाने वाले एक शख्स पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानलेवा हमले में दुकानदार पर दो फायर किए गए, लेकिन वो किसी तरह बच गया। इसके बाद हमलावरों ने हवाई फायर किए और मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इमलोटा चौकी प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नाबालिग है।
पुलिस को दी शिकायत में इमलोटा निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसने गांव के अड्डे पर फलों की दुकान की हुई है। शनिवार दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर चार युवक उसकी दुकान पर आए। उनमें एक युवक उमेश उर्फ पिस्तौल था जिसने पिस्तौल से उसके ऊपर फायर कर दिया।
संजीव ने बताया कि वो नीचे झुक गया और गोली उसके कान के पास से गुजरती हुई दुकान के शटर में जा लगी। उसके बाद वो भागकर अपनी जान बचाने के लिए दूसरी दुकान में घुसने लगा तो उसके पीछे आ रहे सुमित ने अपने हाथ में ली हुई गोली उमेश उर्फ पिस्तौल को दी। इसके बाद उमेश उर्फ पिस्तौल ने उस पर दूसरा फायर किया। इस बार भी संजीव बच गया और गोली दुकान में लकड़ी के गेट में लगी। उसके बाद हमलावरों ने हवाई फायर किया और मंथली न देने पर वारदात फिर से अंजाम देने की बात कहकर फरार हो गए। उमेश उर्फ पिस्तौल व सुमित के अलावा हमलावरों में बबलू और एक किशोर भी शामिल है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने इस संबंध में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-150 मीटर की दूरी पर है पुलिस चौकी
इमलोटा अड्डे से करीब 150 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी भी है। ऐसे में स्पष्ट है कि हमलावरों के जहन में पुलिस का खौफ कतई नहीं था। तीन फायर करने के बाद आरोपी घटनास्थल से आसानी से फरार हो गए।
- एफएसएल टीम ने भी लिया जायजा
पुलिस की ओर से सूचित करने के बाद एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने शटर और लकड़ी के गेट में लगी गोली का जायजा लेकर घटनास्थल से सबूत जुटाने का प्रयास किया।
- तीन माह पहले भी की थी वारदात
शिकायतकर्ता संजीव ने बताया कि आरोपी उसे पिछले लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। करीब तीन माह पहले भी उमेश उर्फ पिस्तौल ने उसके साथ मारपीट की थी। संजीव ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई कर उसकी सुरक्षा करने की मांग की है।
- एक आरोपी को किया गिरफ्तार : एसआई राजेश
इमलोटा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वो नाबालिग है। बाकी आरोपियों की तलाश में टीम जुटी है। जल्द ही उन्हें भी काबू कर लिया जाएगा। इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।