फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Website remained closed due to technical reasons, now till 28th can apply for JBT course

Charkhi Dadri News: तकनीकी कारणों से वेबसाइट रही बंद, जेबीटी कोर्स में अब 28 तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 22 Oct 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 22 Oct 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Website remained closed due to technical reasons, now till 28th can apply for JBT course
चरखी दादरी। सात दिन से वेबसाइट ठप होने से जेबीटी यानी डीएलएड कोर्स के लिए आवेदन करने में आ दिक्कतों के चलते अब अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अक्तूबर कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर थी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक परिषद ने इसके लिए हाल ही में नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

विदित रहे राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से दाखिले का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 से 23 अक्तूबर तक किए जाने थे और अब अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अक्तूबर कर दी गई है। उसके बाद 29 अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। राज्य भर में करीब 320 शिक्षण कॉलेजों में करीब 17 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। चरखी दादरी जिला में 12 शिक्षण कॉलेज हैं जिनमें 600 सीटें हैं। इस कोर्स में दाखिला के लिए उम्मीदवार की योग्यता बारहवीं पास होना जरूरी है। वहीं, बारहवीं में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
विज्ञापन



पहली सूची में शामिल आवेदक 31 अक्तूबर जमा करवा सकेंगे फीस
आवेदन करने के बाद अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी होगी। पहली मेरिट सूची अब 29 अक्तूबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार अलॉट किए गए शिक्षण कॉलेज में दाखिला फीस 31 अक्तूबर तक जमा करवा सकेंगे। उसके बाद दूसरी मेरिट सूची पांच नवंबर को जारी होगी। इस सूची में शामिल उम्मीदवार छह नवंबर तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद तीसरी सूची आठ नवंबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार नौ नवंबर तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकाय के अनुसार आरक्षित रहेंगी सीटें
चयन प्रक्रिया के तहत विज्ञान संकाय के लिए 30, कला संकाय 40 प्रतिशत व कॉमर्स संकाय के उम्मीदवारों के लिए 28 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। दो प्रतिशत सीटें व्यावसायिक कोर्स धारकोंं के लिए आरक्षित रहेंगी। इस दो वर्षीय कोर्स में प्रथम वर्ष चार सप्ताह व दूसरे वर्ष सात सप्ताह की इंटर्नशिप करनी होती है। यह इंटर्नशिप राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों में करवाई जाती है। इस संबंध में डीएलएड शिक्षण कॉलेज प्रबंधक मुकेश शर्मा ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अक्तूबर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed