फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Weather was pleasant due to eight mm of rain in 24 hours, relief from heat

24 घंटे में आठ एमएम बारिश से खुशगवार हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Weather was pleasant due to eight mm of rain in 24 hours, relief from heat
चरखी दादरी। मानसून सीजन में नियमित अंतराल पर हो रही बूंदाबांदी और झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिल रही है। शनिवार शाम तक जिले में आठ एमएम बारिश हुई है। शनिवार दोपहर बाद चंद मिनट झमाझम बारिश हुई जबकि इसके बाद बूंदाबांदी का दौर चला, जो देर शाम तक जारी रहा। बारिश के चलते मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार की अगर बात करें तो रात करीब साढ़े दस बजे जोरदार हवा चलने के साथ तेज बारिश हुई। करीब पंद्रह मिनट तक बारिश जारी रही। वहीं, शनिवार सुबह से ही मौसम परिवर्तनशील बना रहा। सुबह करीब 11 बजे आसमान में काली घटाएं छा गईं। हालांकि तेज हवा चलने से कुछ देर बाद ही बादल छंट गए। दोपहर करीब ढाई बजे फिर बारिश शुरू हो गई। शाम छह बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन

हल्की बारिश में भी शहर की विभिन्न जगहों पर पानी भर गया, जिसकी रात तक निकासी नहीं हो पाई। वहीं, जलभराव के चलते कुछ गलियों में राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसे बदरा
मानसून सीजन में हो रही बारिश से फसलों को काफी लाभ पहुंचेगा। किसान मांगेराम, हवा सिंह, सूरत सिंह, दिलबाग, संजय, कृष्ण और रामअवतार ने बताया कि हरे चारे की फसल ज्वार को बारिश से काफी फायदा पहुंचेगा। उनका कहना है कि फसलों के लिए बारिश बेहद जरूरी है। इससे उपज और पकाव बेहतर होगा।

- अधिकतम तापमान में आई गिरावट
बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फेरबदल देखने को मिला। शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री था। ऐसे में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed