{"_id":"6a567ca1fc886e135e0feca6","slug":"weather-turns-favorable-after-six-days-heavy-rain-brings-relief-from-heat-and-humidity-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157732-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छह दिन बाद मौसम मेहरबान, झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छह दिन बाद मौसम मेहरबान, झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से मिली राहत
Tue, 14 Jul 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बीच बस स्टैंड रोड से गुजरते वाहन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में 6 दिन के इंतजार के बाद मंगलवार शाम मौसम ने करवट ली और करीब छह बजे शुरू हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। जिले में देर शाम तक 6 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी थी और बारिश का सिलसिला लगातार जारी था। दिनभर उमस और तेज गर्मी से परेशान लोगों ने शाम को हुई बारिश के साथ राहत की सांस ली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।
गर्मी का असर कम
मंगलवार को दिनभर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल रहे। दोपहर करीब तीन बजे आसमान में बादल छाए जिससे बारिश की उम्मीद जगी लेकिन उस समय बरसात नहीं हुई। हालांकि शाम करीब छह बजे अचानक बादल घिर आए और तेज बारिश शुरू हो गई।
बारिश का लिया आनंद
बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कों पर लोगों के चेहरे खिल उठे। पिछले चार दिनों से लगातार उमस और गर्मी के कारण परेशान लोग घरों से बाहर निकल आए। बच्चों ने बारिश का आनंद लिया तो कई लोगों ने खुले मौसम का लुत्फ उठाया। लगातार चल रहे कूलर और पंखों से भी राहत नहीं मिल रही थी, लेकिन बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई।
विज्ञापन
दिनभर गर्मी के कारण सूने पड़े बाजारों में भी शाम के समय रौनक लौट आई। बारिश थमने का इंतजार करते हुए लोग दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े नजर आए। कई स्थानों पर जलभराव भी देखने को मिला। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में खरीफ फसलों, विशेषकर बाजरा, कपास और अन्य फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार को फायदा मिलेगा और सिंचाई की आवश्यकता भी कुछ हद तक कम होगी।
वर्सन:
राज्य में 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादल वाई रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा वातावरण में नमी में कमी आने की संभावना है । - डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग