फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Weather patterns will change from tomorrow, temperature will drop

Charkhi Dadri News: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में आएगी गिरावट

Tue, 22 Oct 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 22 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Weather patterns will change from tomorrow, temperature will drop
दादरी-लोहारू रोड पर सोमवार सुबह छाया हल्का स्मॉग।
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही जबकि वातावरण में नमी की मात्रा 37 प्रतिशत रही। विशेषज्ञों की मानें तो कल से मौसम का मिजाज बदलेगा और इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। आने वाले समय में एक्यूआई और बढ़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर माह तक प्रदूषण के बढ़े स्तर से राहत मिलने वाली नहीं है। सोमवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर 313 और न्यूनतम 112 एक्यूआई दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता खराब रही। सुबह के समय आसमान में स्मॉग भी छाया रहा।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है जो सामान्य से अधिक बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 23 अक्तूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी और उसके बाद हवाओं की दिशा में बदलाव होगा। हवा की दिशा उत्तरी होने से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। एक नवंबर तक ठंड शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed