{"_id":"64bf7e81bd7581c2790a36f4","slug":"waterlogging-persists-traders-closed-market-in-dadri-even-after-ten-days-water-did-not-drain-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव बरकरार: दादरी में व्यापारियों ने बंद किया बाजार, दस दिन बाद भी नहीं हुई पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव बरकरार: दादरी में व्यापारियों ने बंद किया बाजार, दस दिन बाद भी नहीं हुई पानी की निकासी
Tue, 25 Jul 2023 01:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:19 PM IST
सार
दादरी में 10 दिन पहले हुई बारिश के बाद से बाजारों में दो फुट तक पानी भरा हुआ है। गनीमत है कि इसके बाद बारिश नहीं हुई वरना हालात और खराब होते। वहीं, पुरानी सब्जी मंडी रोड और मेन बाजार में जलभराव के चलते करीब 300 दुकानें पिछले 10 दिनों से नहीं खुली है।
विज्ञापन
बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में बारिश थमने के बाद दसवें दिन भी दादरी बाजार से पानी की निकासी नहीं हो पाई है। इससे खफा व्यापारियों ने मंगलवार सुबह ही बाजार बंद कर दिया। शाम तक बाजार बंद रहेगा और नगर व्यापार मंडल कोर कमेटी बैठक कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी। दूसरी ओर शहर की करीब 3 हजार दुकानें बंद होने से करीब दस करोड़ के कारोबार का नुकसान होगा।
विज्ञापन
10 दिन पहले हुई बारिश के बाद से बाजारों में दो फुट तक पानी भरा हुआ है। गनीमत है कि इसके बाद बारिश नहीं हुई वरना हालात और खराब होते। वहीं, पुरानी सब्जी मंडी रोड और मेन बाजार में जलभराव के चलते करीब 300 दुकानें पिछले 10 दिनों से नहीं खुली है। जलनिकासी की मांग को लेकर पांच दिन पहले नगर व्यापार मंडल कोर कमेटी और व्यापारी एसडीएम नवीन कुमार से मिले थे।
विज्ञापन
व्यापार मंडल कोर कमेटी ने लिया बंद का फैसला
उस दौरान मंगलवार को पूरा बाजार बंद रखने की चेतावनी प्रशासन को दी गई थी। इसके बाद पानी निकासी के प्रयास तो शुरू हुए, लेकिन यह कार्य धीमी गति से हो रहा है और व्यापारी इससे संतुष्ट नहीं है। इसके चलते ही उन्होंने अपनी कॉल अनुसार मंगलवार को बाजार बंद करवा दिया।
विज्ञापन