{"_id":"68ac94615399bd866f070a67","slug":"waterlogging-on-jui-road-increased-trouble-business-came-to-a-standstill-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-143430-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जूई रोड पर जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत, कारोबार ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जूई रोड पर जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत, कारोबार ठप
Mon, 25 Aug 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा कस्बे के जुई रोड पर सड़क पर भरा बारिश का पानी।
बाढड़ा। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। जूई रोड पर भारी जलभराव से दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और भरे पानी के कारण दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
दुकानदार गोपीराम, रमलू, रामचंद्र, अशोक और सुंदर का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण जलभराव की समस्या हर बारिश में विकराल हो जाती है। समुचित जलनिकासी न होने से न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कीचड़ से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसल कर घायल हो रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि स्थायी समाधान के अभाव में हर बार यह स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।
नालों का अभाव बना सबसे बड़ी समस्या
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इलाके में अब तक नालों का निर्माण नहीं हुआ है, जिसके चलते बारिश और गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन जल्द ही सड़कों पर नालियों का निर्माण कराए, ताकि जलभराव से राहत मिल सके।
विज्ञापन
सतनाली व जूई रोड पर नालों का निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण कस्बे के दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूषित पानी सड़क पर भरा रहता है। विभाग के अधिकारियों व प्रशासन से मिलकर समाधान की मांग करेंगे। - सुंदरपाल, अध्यक्ष, बाढड़ा व्यापार मंडल