फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Waterlogging in Hari Nagar for 3 years, cracks in 50 houses

Charkhi Dadri News: हरि नगर में 3 साल से जलभराव, 50 मकानों में आईं दरारें

Mon, 05 Jun 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Hari Nagar for 3 years, cracks in 50 houses
चरखी दादरी। सीवर के पानी का समायोजन न होना शहरवासियों पर भारी पड़ रहा है। चंपापुरी और गांधी नगर के बाद हरि नगर कॉलोनी के लोग भी रिहायशी क्षेत्र में सीवर लाइनों के पानी की निकासी से परेशान हैं। बीते तीन सालों से ये समस्या बनी हुई है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन समस्या की अनदेखी कर रहा है जबकि कॉलोनी के करीब 50 मकानों में मोटी दरारें आ चुकी हैं। इन मकानों दीवारें ही नहीं फर्श भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। दूसरी ओर समस्या का समाधान न होने पर अब लोगों ने कोर्ट की शरण लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रोहतक रोड स्थित हरि नगर कॉलोनी में एक तिहाई मकानों के पास शहर का दूषित पानी भरा हुआ है। रविवार को संवाददाता ने कॉलोनी पहुंचकर लोगों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान सामने आया कि लंबे समय से जलभराव होने के कारण मकानों की दीवारों में दरारें आई हुई हैं जबकि घरों के फर्श भी धंसे हुए हैं। वहीं, कॉलोनी में मच्छरों की संख्या बढ़ने से मलेरिया फैलने का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों को कहना है कि वो समस्या के समाधान के लिए कई बार जिला प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उनकी सुध लेने नही पहुंचा है। यहां के हालात ऐसे बने हुए हैं कि कभी भी मकान गिरने से जान और माल की हानि हो सकती है।
विज्ञापन

दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर रहने के लिए मकान बनाए थे, लेकिन अब इन्हें नुकसान पहुंच रहा है और प्रशासन मौन है। लोगों ने बताया कि घरों के समीप भरे पानी में सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीव निकल रहे हैं और रात के समय तो वो बेड या चारपाई से उतरने में भी कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त के अलावा सीएमओ विंडो पर लगाई गुहार रही बेअसर
कॉलोनीवासियों ने बताया कि कॉलोनी में सीवर के पानी की निकासी बंद करवाने के लिए उन्होंने कई बार सीएम विंडो और जिला उपायुक्त को लिखित शिकायत दी है। हैरानी की बात है कि अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी समाधान के लिए नहीं पहुंचा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्दी से कॉलोनी में भरे दूषित पानी निकासी के साथ स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।

लोग बोले : मुश्किल से बनाया था आशियाना, आंखों के सामने हो रहा नुकसान
- पिछले तीन साल से मकान के चारो तरफ दूषित पानी भरा हुआ है। लगातार जलभराव होने के कारण लाखों की लागत से बने मकान में कई जगह दरारें आ गई हैं। बड़ी मुश्किल से घर बनाया था।
-दिपांशु, हरि नगर कॉलोनी
- शहर का दूषित पानी घर के सामने भरा हुआ है। घर से बाहर निकलने पर दूषित पानी से गुजरना पड़ता है। लगातार जलभराव होने के कारण मकान की दीवार और फर्श को नुकसान पहुंच रहा है।
-सुदेश कुमार, हरि नगर कॉलोनी
- मकान की दीवारों में कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी दरारें बन गई हैं। हालात ऐसे बने है कि मकान कभी भी गिर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो शायद दूसरा मकान ही नहीं बना पाएंगे।
-कुलबीर सिंह, हरि नगर कॉलोनी
- कॉलोनी में हमेशा दुर्गंध का माहौल रहने से यहां जलजनित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। इतना ही नहीं घरों के समीप भरे पानी में सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीव निकल रहे हैं।

-कर्ण सिंह, हरि नगर कॉलोनी



वार्ड के कई घरों के समीप दूषित पानी भरा है। लंबे समय से यह समस्या बनी है। विभागीय अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन और शासन के समक्ष यह समस्या प्रमुखता से रख चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। कॉलोनी के लोग बेहद परेशान हैं।
-मंजू पहल, पार्षद, वार्ड-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed