{"_id":"68486ed8801510056a05213b","slug":"waterlogging-due-to-sewer-manhole-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138580-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सुपर सकर मशीन से नहीं हुई सीवर लाइनों की सफाई, मैनहोल से गंदगी गलियों में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सुपर सकर मशीन से नहीं हुई सीवर लाइनों की सफाई, मैनहोल से गंदगी गलियों में आई
Tue, 10 Jun 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 24
वार्ड 19 स्थित गली में मैनहोल से निकलता दूषित पानी। संवाद
फोटो 25
शहर के 27 फुटा रोड से मिलने वाली गली में भरा दूषित पानी। संवाद
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
वार्ड-18 व 19 की मुख्य लाइनों की सही ढंग से सफाई न कराने का आरोप लगाकर लोगों ने जताया रोष, एक्सईएन बाेले- जल्द करवा देंगे समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-18 और 19 में सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई है। वार्ड पार्षदों का कहना है कि सीवर लाइनों की सफाई के लिए दो बार निविदा आवंटित होने के बाद भी पूर्ण रूप से सफाई नहीं हो पाई है। इससे वार्डवासियों में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष बना हुआ है। वार्डवासियों ने जिला प्रशासन से गंदगी से अटी पड़ीं सीवर लाइनों की सफाई करवाने की मांग की है।
वार्ड-18 व 19 में दूषित पानी निकासी के लिए 27 फुटा रोड पर बिछाई गई मेन सीवर लाइन की पिछले दो साल से सफाई नहीं हुई है। इससे सीवर लाइन चोक है और मैनहोल बैक मार रहे हैं। गलियों में दूषित पानी भरने से स्थानीय लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
वार्ड-19 के पार्षद अजय सांगवान ने बताया कि सीवर की मेन लाइनों की सफाई करवाने के लिए दो बार टेंडर आवंटित हुए, लेकिन, दोनों ही बार उनके वार्ड में सुपर सकर मशीन से सफाई नहीं हो पाई है। इस कारण वार्ड के सभी मैनहोल ओवरफ्लो कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद कर्मचारी भेजकर मैनहोल की सफाई कर पल्ला झाड़ लिया गया। अगर सुपर सकर मशीन से सफाई होती तो चोक लाइनें खुल जातीं।
विज्ञापन
- तीन हजार की आबादी को झेलनी पड़ रही परेशानी
वार्ड पार्षद ने बताया कि घरों के सामने दूषित पानी भरने से लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या के कारण दोनों वार्डों के तीन हजार लोगों को परेशानी का दंश झेलना पड़ रहा है।
- वार्डवासी बोले- समाधान न होने पर शुरू करेंगे आंदोलन
स्थानीय निवासी कुलदीप पहलवान, बिजेंद्र फोजी, रमेश फोगाट, अशोक नंबरदार, अनिल कुमार, आनंद कुमार, राजेश सैन व संजय कुमार आदि का कहना है कि अगर जनस्वास्थ्य विभाग ने समय रहते उनके वार्ड में सुपर सकर मशीन से सफाई नहीं करवाई तो वे आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।
वर्सन:
हमने सुपर सकर मशीन से मेन लाइनों की सफाई कराने के लिए टेंडर लगाया हुआ है। टेंडर खुलने के बाद प्राथमिकता से वार्ड-19 के सीवर लाइनों की सफाई करवाई जाएगी।
-सोहनलाल, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग