फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water will be released from the head on 30, will reach the canals of the district on 31

Charkhi Dadri News: 30 को हेड से छोड़ा जाएगा पानी, 31 को पहुंचेगा जिले की नहरों में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Water will be released from the head on 30, will reach the canals of the district on 31
चरखी दादरी। जिले की नहरों में 30 मई को हेड से पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद 24 घंटे के अंदर पानी जिले की नहरों में पहुंच जाएगा। इसके तुरंत बाद सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग संयुक्त प्रयास से जलघरों और तालाबों को भरने की कवायद शुरू करेगा। जिले के करीब 65 जलघरों में इस समय पानी की सख्त जरूरत है। हालांकि सिंचाई विभाग की ओर से पानी का इंडेंट तीन दिन पहले भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गर्मी में प्रत्येक घर, कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गोशाला आदि में पानी की मांग डेढ़ गुना तक बढ़ जाती है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होने की वजह से टैंकर आदि से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग खेतों में लगे बोरिंग ट्यूबवेल, हैंडपंप व इंजन आदि से पानी की आपूर्ति करते हैं तब जाकर पूर्ति हो पाती है। इस समय दस से अधिक जलघरों में पानी नहीं बचा है और 20 से अधिक तालाब भी सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन

जलघरों के टैंकों में पानी कम बचने पर विभाग भी पेयजल सप्लाई में कटौती कर रहा है। शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है जबकि गांवों में दो से तीन दिन में सप्लाई की जा रही है। इससे पेयजल की पूर्ति नहीं हो पा रही है। आधुनिक दौर में केवल नहरी पानी पेयजल के रूप में इस्तेमाल होने लगा है जबकि पुराने समय में कुओं के जरिये पेयजल की आपूर्ति हो जाती थी लेकिन अब कुएं अपना अस्तित्व ही खो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



24 दिन बाद 15 दिन के लिए नहरों में छोड़ा जाएगा पानी
सभी जलघर नहरों से जुड़े हैं। नहरों में पानी 24 दिन में छोड़ा जाता है। इस बार 30 मई को पानी छोड़ा जाएगा। 31 मई को जिला की मेन लोहारू नहर में पानी पहुंच जाएगा। उसके बाद ही जलघरों में पानी भरा जा सकेगा। पानी 15 दिन के लिए मिलेगा। ऐसे में विभाग के पास पानी की स्टोरेज क्षमता कम होने की वजह से दिक्कत बनी रहती है।




प्रति टैंकर लोग चुका रहे 400 रुपये
गर्मी के मौसम में मानव के साथ पशुओं के लिए भी पानी की किल्लत बढ़ जाती है। नहरों से ही तालाबों में पानी डाला जाता है। तापमान ज्यादा बने रहने की वजह से तालाबों का पानी जल्दी सूख जाता है जिससे मवेशियों के लिए भी पानी का संकट बढ़ जाता है। इस समय शहर के विभिन्न भागों में लोग 400 रुपये में पानी का टैंकर खरीदने को विवश हैं। शहर के कई भागों में प्राइवेट सप्लाई से भी काम चलाना पड़ रहा है। फिलहाल नहरों में पानी आने में दस दिन शेष हैं ऐसे में पेयजल संकट और गहराने के आसार बन गये हैं।





30 मई को नहरों में पानी छोड़ा जाएगा जो 31 को पहुंच जाएगा। पानी पहुंचते ही सभी जलघरों को पानी से भर दिया जाएगा। तालाबों को भी खाली नहीं रहने दिया जाएगा। पानी पर्याप्त मात्रा में मंगवाया जाएगा।

उपेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed