फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water will be extracted from CCI in ten days

Charkhi Dadri News: दस दिन में सीसीआई से होगी पानी निकासी

Tue, 08 Aug 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Water will be extracted from CCI in ten days
रोहतक रोड के समीप धरना देते गांधी नगर के लोग। 
चरखी दादरी। सीसीआई से पानी निकासी की मांग को लेकर धरने पर बैठे गांधी नगर के निवासी मंगलवार को सुबह 11 बजे बैठक कर आगामी निर्णय लेंगे। दूसरी ओर काॅलोनीवासियों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के जेई ब्रृजेश जावला ने धरनास्थल पर पहुंचकर काॅलोनीवासियों को दस दिन में सीसीआई से पानी निकासी का काम पूरा करने का आश्वासन दिया। उनके इस आश्वासन से प्रदर्शनकारी संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

साथ ही जेई ने आश्वासन दिया कि अब सीसीआई में बारिश का पानी नहीं छोड़ा जाएगा, इसके लिए विभाग की ओर से व्यवस्था की जा चुकी है। नगर पार्षद मुनेश दहिया व गांधी नगर धरना संयोजक समिति प्रधान नरेंद्र दहिया ने बताया कि अधिकारियों की ओर से उन्हें आश्वासन मिलने के बाद अब धरने को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक कर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीसीआई से पानी निकासी के लिए विभाग की ओर से दो मोटरें लगाकर दिन-रात पानी की निकासी की जा रही है जाे गांधी नगर के लोगों के संघर्ष की जीत है। अब अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि अब शहर से बारिश के पानी को सीसीआई में नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासन व विभाग की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद सोमवार को धरना स्थल पर बैठक कर मंगलवार को होने वाली बैठक में आगामी निर्णय लेने की सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed