फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   water problem

वार्ड- आठ में सात दिनों से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, लोगों ने की नारेबाजी

Mon, 14 Jun 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
water problem
चरखी दादरी। वार्ड आठ झज्जर घाटी में पिछले एक सप्ताह से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। इसके चलते वार्ड के 200 घरों में रहने वाले 700 लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। रविवार को समस्या से त्रस्त लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से उनके वार्ड की गलियों में पेयजल आपूर्ति ही नहीं हुई है। शिकायत करने के बाद भी हालात जस के तस है और उन्हें 450 रुपये में टैंकर खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड आठ के लोगों ने पेयजल किल्लत को लेकर रविवार दोपहर विभाग के खिलाफ को रोष जताया। लोगों ने कहा कि एक सप्ताह से वार्ड में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके है लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोग पीने का पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति नहीं की गई तो वे आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

वार्ड निवासी सुनिता, सुमित्रा, सावत्री, सरोज, कमला, रिना, संतरा, सुदेश, रामुलारी, शकुंतला, मनोहरी, रूपा, छोटू राम, नत्थूराम, मदन, नवल, रमेश, रोहताश, दीपक, दिनेश, संजय आदि ने बताया कि उनकी गलियों में पानी की आपूर्ती नहीं हो रही है। कॉलोनी की महिलाओं का पूरा दिन पानी ढोने में निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हर तीसरे दिन डलवा रहे एक टैंकर
वार्ड वासियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वो पानी के टैंकर खरीदकर काम चला रहे हैं। मजबूरीवश सफाई कार्यों में भी टैंकर का पानी प्रयोग करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि सप्ताह में उन्हें दो टैंकर डलवाने पड़े हैं और इसके चलते 900 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
कई बार दी शिकायत
एक सप्ताह से वार्ड में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। इसकी शिकायत मैं कई बार विभाग के अधिकारियों से कर चुका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पेयजल संकट के चलते वार्डवासी बेहद परेशान हैं।

बक्सी सैनी, पार्षद, वार्ड आठ
जांच कर करवाएंगे समाधान
सभी वार्डों में हम नियमित पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। शेड्यूल के अनुसार वार्डों में एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। अगर वार्ड आठ में कोई समस्या है तो कर्मचारी भेजकर दूर करवा दी जाएगी।
जगदीशचंद्र, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed