फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water on the roads, houses will remain dry

Charkhi Dadri News: सड़कों पर पानी, घरों में रहेगा सूखा

Sat, 22 Jul 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 22 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Water on the roads, houses will remain dry
चरखी दादरी। बारिश से जलभराव के बाद अब जनस्वास्थ्य विभाग उसकी निकासी तो कर पाया नहीं ऊपर से पूरे शहर में पेयजल सप्लाई और बंद कर दी है। अभी ये तय नहीं है कि आपूर्ति कब बहाल की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार जलभराव से राहत मिलने या उच्चाधिकारियों के आगामी आदेश के बाद ही पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकेगी। ऐसे में अब लोगों को कुछ दिन जलभराव के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि पानी का दुरुपयोग किया जा रहा है वो सारा पानी सीवर लाइनों में जा रहा है। वैसे ही शहर में जलभराव है और इस स्थिति को देखते हुए दादरी पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर ने स्थानीय अधिकारियों को शहर में पेयजल आपूर्ति बंद रखने का आदेश दिया है ताकि सीवर लाइनों में ज्यादा मात्रा में पानी न जा सके। विभाग के चीफ इंजीनियर की ओर से वीरवार को दिए गए निर्देश की पालन करते हुए स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को शहर में पेयजल आपूर्ति बंद कर दी। शहर में प्रतिदिन करीब 50 लाख लीटर पेयजल की सप्लाई होती है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के लोग जलभराव की समस्या 25 जून से झेल रहे हैं। मेन बाजार व कॉलोनियों में बारिश एवं सीवर का पानी भरा है। सीवर लाइनें पूरी तरह से जवाब दे चुकी हैं। पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। विभाग पानी की निकासी के लिए बेबस नजर आ रहा है। विभाग के चीफ इंजीनियर प्रदीप पूनिया ने वीरवार को चरखी दादरी का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान उन्होंने निचले स्तर के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन के लिए पूरे शहर में पेयजल सप्लाई बंद कर दी जाए ताकि प्रतिदिन सीवर लाइनों में जाने वाले पानी पर कुछ हद नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रास्तों में जलभराव, लोगों को होगी दिक्कतें
शुक्रवार से पूरे शहर में पेयजल सप्लाई बंद कर दी है। सप्लाई कितने बंद रहेगी यह कुछ नहीं कहा जा सकता है। सप्लाई बंद होने पर लोगों के समक्ष पेयजल संकट भी गहरा गया है। सुबह सप्लाई नहीं आने पर हाहाकार मचना शुरू हो गया। शहर के विभिन्न भागों में जलभराव होने रास्ते नहीं होने से लोग टैंक से पानी की सप्लाई भी नहीं कर पा रहे हैं ऐसे में पेयजल का संकट गहराने लगा है।
- टैंकर चालकों ने जलभराव में बढ़ाए रेट
लोगों का कहना है कि जगह-जगह जलभराव होने पर पानी टैंकर चालक भी ज्यादा पैसे मांगने लगे हैं। विभाग को पेयजल सप्लाई करनी चाहिए। वैसे ही शहर में एक दिन छोड़कर पेयजल सप्लाई होती है। अभी गर्मी सीजन चल रहा है। पानी की खपत अभी ज्यादा ही चल रही है। विभाग को इस पर जल्दी विचार करना चाहिए। शहर में 21 वार्ड हैं। दो जलघर हैं। शहर की आबादी करीब एक लाख है।
जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि शहर के जिस भाग में पानी की ज्यादा जरूरत है वहां विभाग टैंकर भिजवाने के लिए तैयार है ताकि लोगों को परेशानी नहीं आए। अधिकारियों का कहना है जल्द ही पेयजल सप्लाई बहाल करने पर विचार होगा।

जलभराव होने व पेयजल का दुरुपयोग न हो इसे देखते हुए पूरे शहर में पेयजल सप्लाई बंद की गई है। सीवर लाइनों को कुछ हद तक राहत मिल सकेगी। प्रतिदिन लाखों लीटर पानी घरों से सीवर लाइनों में जाता है।
-सोहनलाल,एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed