फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water did not come out of Bhagat Singh Market for four days, shopkeepers jammed

भगत सिंह मार्केट से चार दिन से नहीं निकला पानी, दुकानदारों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Water did not come out of Bhagat Singh Market for four days, shopkeepers jammed
फोटो 32 जाम लगाने के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। चार दिन बाद भी भगत सिंह मार्केट से बारिश का पानी नहीं निकला तो खफा दुकानदार शुक्रवार शाम सड़क पर उतरे। दुकानदारों ने बस स्टैंड के नजदीक परशुराम चौक से बस स्टैंड जाने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। जाम की सूचना पर शहर थाना प्रभारी वजीर सिंह और बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुनीता मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से संपर्क कर पानी निकलवा देंगे। इसके बाद दुकानदार माने और जाम खोला।
विज्ञापन

इस मौके दुकानदार रवींद्र गुप्ता, बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र सिंह, अक्षय, शंकर, कुलदीप, ईशु, सज्जन, सतीश, रामनिवास, नरेंद्र ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने के कारण दुकानदारी बिल्कुल ठप है। दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यहां ठहरे पानी में मच्छर पनप रहे है। जिस कारण बीमारियों का भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन

करीब चार दिन पूर्व हुई बारिश के दौरान भगत सिंह मार्केट में जलभराव हुआ था। उसके बाद भी बारिश होती रही और मार्केट से बरसाती पानी की निकासी नहीं हुई। शुक्रवार को दिनभर मौसम खुला रहा। इसके बावजूद भी मार्केट में जमा बरसाती पानी की निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। जिससे खफा मार्केट के दुकानदार शाम करीब साढ़े चार बजे एकत्रित हुए और करीब पौने पांच बजे परशुराम चौक से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। दुकानदारों ने सड़क के बीच कार टेड़ी खड़ी कर जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम से मुख्य सड़क मार्ग पर हंगामा मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर शहर थाना प्रभारी वजीर सिंह, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुनीता मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। दुकानदार तुरंत पानी की निकासी की मांग पर अड़े रहे। बाद में जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से बातचीत कर पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में बरसाती पानी की निकासी करवा दी जाएगी। इसके बाद दुकानदार शांत हुए और मार्ग से गाड़ियां हटाकर जाम खोला। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

शहर के अनेक हिस्सों से नहीं निकला पानी
पिछले तीन दिन के दौरान हुई 101 एमएम बारिश के बाद अभी तक भी शहर के काफी क्षेत्रों से पानी की निकासी नहीं हुई है। जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के चरखी दरवाजा, रविदास नगर, रेस्ट हाउस मार्ग, रोहतक फव्वारा चौक के समीप, कोर्ट रोड, तिकोना पार्क, बस स्टैंड, नगर परिषद कार्यालय, मुथरी घाटी आदि क्षेत्रों में अभी भी पानी जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed