फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water and toilet facilities are fine but primary schools lack playgrounds

Charkhi Dadri News: पानी और शौचालय की व्यवस्था ठीक पर प्राथमिक स्कूलों में खेल मैदान का अभाव

Sun, 20 Apr 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 20 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Water and toilet facilities are fine but primary schools lack playgrounds
शहर बधवाना गेट जीपीएस स्कूल में वाटर कूलर से पानी पीते विद्यार्थी।
चरखी दादरी/ बाढड़ा/ बौंदकलां/ झोझूकलां। नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की पड़ताल की गई। इस दौरान जिला के 13 स्कूलों का दौरा किया और मूलभूत सुविधाओं की जांच की। इसमें पेयजल व शौचालय की उचित सुविधाएं मिलीं, लेकिन प्राथमिक स्कूलों में खेल सुविधाओं का अभाव मिला।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय स्कूलों में सरकार की ओर से सभी सुविधाएं प्रदान करने के दावे किए जा रहे हैं। नए सत्र में सुविधाओं के अभाव में अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला दूसरे स्कूलों में करवाते हैं या निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। वरिष्ठ माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों में संस्थान प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में दो से तीन वाटर कूलर लगाकर विद्यार्थियों को गर्मी में ठंडा पानी प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही इन स्कूलों में खेल के लिए वॉलीबाल, फुटबाल, खो-खो मैदान, झूले आदि की व्यवस्था भी है। गर्मी में विद्यार्थी खेलने से दूरी बनाए हुए हैं और मौसम सुहावना होने पर भी खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर से विभाग की ओर से प्राथमिक स्कूलों में भी खेलने के लिए कम सामान उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही झूले भी लगाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त क्षेत्र में खेल मैदान बने हैं, लेकिन शहर के चार प्राथमिक स्कूलों में खेल मैदान की कमी है और निजी भवनों में स्कूल संचालन होने के कारण सुविधाओं का अभाव है। शहर के बधवाना गेट, कबीर नगर, रविदास नगर व चंपापुरी प्राथमिक स्कूल में खेल मैदान के नाम पर मात्र 50 वर्ग गज की जगह है और इनमें झूले आदि की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed