फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   warned to change electric supply

Charkhi Dadri News: बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव नहीं करने पर दी धरने की चेतावनी

Fri, 13 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
warned to change electric supply
 गांव घारणी में बिजली सप्लाई के समय में बदलाव की मांग को लेकर ज्ञापन देते ग्रामीण। स्रोत:संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव कारी धारणी में बिजली आपूर्ति का समय बदलने की मांग को लेकर वीरवार को ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताया। ग्रामीणों ने ढिगावा बिजली एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव की मांग की है।
ग्रामीण संदीप सांगवान, सुमेर, रोशन, राजकुमा, धर्मराज, दलबीर, जसवंत, बलवान, बंटी आदि ने बताया कि गांव में बिजली की आपूर्ति रात को साढ़े नौ से सुबह साढ़े पांच बजे तक की जाती है। ग्रामीणों ने वीरवार को बिजली घर पहुंच कर रोष जताया और एसडीओ को ज्ञापन देकर बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव की मांग की। ताकि, लोगों को सुबह पानी आपूर्ति के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव नहीं किया तो बिजली घर पर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन व विभाग से मांग की है कि बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव किया जाए। ताकि, लोगों को सुबह के समय बिजली मिल सके और अपने घरेलू कार्य कर सकें। इस मौके पर दीपक,देवेंद्र, सुमित, अशोक, राजेश, सुनील, नरेश, जावीर, सरपंच कविता, सतेंद्र, हरपाल, सोमबीर, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed