फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Voters will be able to leave the polling station only after the ink on their fingers dries.

Charkhi Dadri News: मतदाता अंगुली की स्याही सूखने के बाद ही छोड़ सकेंगे मतदान केंद्र

Thu, 03 Oct 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Voters will be able to leave the polling station only after the ink on their fingers dries.
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के दिन वोट डालने से पहले प्रत्येक मतदाता की वास्तविक पहचान सुनिश्चित की जाएगी। पीठासीन अधिकारी व पोलिंग अधिकारी मतदाता की पहचान के बाद स्याही लगाने, मतदाता के हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान लेने आदि कार्य करेंगे।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं की पहचान को लेकर जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के मद्देनजर चुनाव आयोग ने आदेश दिए हैं। आयोग के आदेशानुसार वोट डालने से पहले प्रथम पोलिंग अधिकारी फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र या आयोग की ओर से निर्धारित किए गए वैकल्पिक दस्तावेजों के जरिये प्रत्येक मतदाता की पहचान सुनिश्चित करेगा। मतदाता की पहचान होने के बाद उसके बाएं हाथ की सबसे पहली (अंगूठे के साथ वाली) अंगुली पर स्याही का निशान लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंगुली पर लगी स्याही की प्रमाणिकता के बाद चुनाव स्लीप पोलिंग अधिकारी को सौंपनी होगी। पोलिंग अधिकारी को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक मतदाता की उंगली पर स्याही अच्छी तरह लगी हो और मतदाता की ओर से उसे साफ करने की कोशिश भी न की गई हो। मतदान केंद्र छोड़ने से पहले प्रत्येक मतदाता की अंगुली पर स्याही अच्छी प्रकार से सूख जानी चाहिए। इसके बाद ही संबंधित मतदाता के फार्म-17 ए के रजिस्टर में हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी मतदाता के हाथ पर कोई तेलीय पदार्थ लगा है तो उसे स्याही लगाने से पहले अच्छी प्रकार से साफ करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed