फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Voters are requested to cooperate with the SIR work; the digitization process is proceeding rapidly

Charkhi Dadri News: एसआईआर कार्य में मतदाता करें सहयोग तेजी से हो रहा डिजिटलाइजेशन का काम

Sat, 04 Jul 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 04 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Voters are requested to cooperate with the SIR work; the digitization process is proceeding rapidly
चरखी दादरी। जिले का प्रत्येक मतदाता निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किए जा रहे एसआईआर कार्य में बीएलओ का सहयोग करें ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने का काम समय पर पूरा किया जा सके। जिले में वितरण के बाद मतदाताओं की ओर से भरे गए मतदाता गणना प्रपत्र प्राप्त कर उन्हें तेजी से डिजीटलाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक जिले में 54.5 प्रतिशत प्रपत्रों को डिजिटलाइज किया जा चुका है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने जिला के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) का कार्य अंतिम चरण में जारी है।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के अंतर्गत बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। प्राप्त प्रपत्रों को डिजीटल रूप में ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। अभी तक जिले में 53.86 प्रतिशत प्रपत्र अपलोड कर दिए गए हैं जिनमें से दादरी विधानसभा के 46.7 प्रतिशत और बाढड़ा विधानसभा के 62.82 प्रतिशत प्रपत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जुलाई तक चलेगा गणना अभियान : उन्होंने बताया कि आगामी 14 जुलाई तक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अपडेट बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चलेगा। जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो। इसी उद्देश्य के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर पूरी सजगता के साथ गणना प्रपत्र प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed