{"_id":"61be268bdca3a87f272ba01f","slug":"volvo-will-run-on-dadri-chandigarh-route-journey-will-be-easy-charkhidadri-news-hsr619774095","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी-चंडीगढ़ रूट पर दौड़ेगी वॉल्वो, सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी-चंडीगढ़ रूट पर दौड़ेगी वॉल्वो, सफर होगा आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी-चंडीगढ़ रूट पर दौड़ेगी वॉल्वो, सफर होगा आसान
चार सामान्य बसों के साथ अब विभाग ने की एक वॉल्वो बस चलाने की तैयारी, सुबह 4:20 पर बस स्टैंड से चलेगी बस
चरखी दादरी। दादरी से चंडीगढ़ की यात्रा को और सुगम बनाने के लिए दादरी रोडवेज डिपो वॉल्वो बस सेवा शुरू करने जा रहा है। मुख्यालय से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद रोडवेज अधिकारियों ने इसकी समय सारिणी निर्धारित कर दी है। इसके तहत सुबह चार बजकर 20 मिनट पर वॉल्वो दादरी बस स्टैंड से रवाना होगी। यह बस शाम साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ से दादरी के लिए वापसी करेगी। इसकी पुष्टि जीएम रवीश हुड्डा ने की है।
दादरी रोडवेज डिपो से पहली वॉल्वो बस के संचालन की तैयारियां अधिकारियों ने पूरी कर ली है। यह बस सेवा रविवार यानी आज से शुरू होगी और सुबह 4:20 पर बस को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जाएगा। अहम बात यह है कि यह बस वाया भिवानी और रोहतक होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार चंडीगढ़ से वापसी का भी ये रूट रहेगा। जीएम रवीश हुड्डा ने बताया कि सुबह दादरी से चलने के बाद यह बस पांच बजे भिवानी और छह बजे रोहतक पहुंचेगी।
6:10 पर यह बस रोहतक बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए चलेगी। इसी प्रकार शाम करीब साढ़े पांच बजे बस चंडीगढ़ से चलेगी
इस बस में दादरी से चंडीगढ़ का किराया 660 रुपये, भिवानी से चंडीगढ़ का किराया 600 रुपये, चंडीगढ़ से कलानौर का किराया 555 रुपये और चंडीगढ़ से रोहतक का किराया 500 रुपये निर्धारित किया गया है। दादरी-चंडीगढ़ रूट की बस सेवा की अगर बात करें तो इस समय चार सामान्य बसों का संचालन हो रहा है। ये बसें सुबह के समय चार घंटे की समयावधि के अंदर चलाई जा रही हैं। सामान्य बसों में किराया 340 रुपये तय है।
विज्ञापन
- ये है चंडीगढ़ रूट पर चलने वालीं बसों का समय
दादरी बस स्टैंड से वॉल्वो सुबह 4:20 बजे रवाना होगी और यह एकमात्र वॉल्वो सर्विस रहेगी। इसके बाद दूसरी बस 4:40 बजे चलेगी। तीसरी बस सुबह 5:10 पर, चौथी बस 6:20 पर और पांचवी बस 8:30 बजे दादरी बस स्टैंड से चलेगी।
----
वर्जन::
हेड ऑफिस से वॉल्वो बस के संचालन को मंजूरी मिल चुकी है। सोमवार सुबह से बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा और इसकी तैयारियां हमने पूरी कर ली हैं।
रवीश हुड्डा, जीएम, चरखी दादरी डिपो