फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   With exams just around the corner, the admission deadline has been extended for the sixth time; over 40 percent of seats in colleges remain vacant

Charkhi Dadri News: परीक्षा सिर पर, फिर भी छठी बार बढ़ाई दाखिले की तारीख, कॉलेजों की 40 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली

Mon, 26 Oct 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
With exams just around the corner, the admission deadline has been extended for the sixth time; over 40 percent of seats in colleges remain vacant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने के चलते एक बार फिर प्रवेश पोर्टल खोल दिया है। जिले में नए पाठ्यक्रमों के साथ-साथ स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न सेमेस्टर में दाखिले के लिए छठी बार तारीख बढ़ाई गई है। हैरानी की बात यह है कि अब दिसंबर के अंत तक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं, जबकि अधिकांश कॉलेजों में मिड टर्म परीक्षाएं भी आयोजित की जा चुकी हैं। ऐसे में दाखिले के लिए दोबारा पोर्टल खोलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के बीच तालमेल बनाने की चुनौती भी खड़ी हो सकती है।
बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने जिले सहित प्रदेशभर के सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजोंं में में यूजी और पीजी के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व छठे सेमेस्टर में दाखिले के लिए एक नवंबर तक का अवसर दिया गया है। इसके तहत नए कोर्सों में प्रवेश के साथ पहले से संचालित पाठ्यक्रमों में भी खाली सीटें भरने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



बॉक्स: यूजी की 3900 सीटों में से 2175 खाली
जिले के आठ सरकारी और एडिड कॉलेजों में स्नातक स्तर पर कुल 3900 सीटें निर्धारित हैं। इनमें अब तक केवल 1725 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि 2175 सीटें खाली रह गई हैं। यानी कुल सीटों में से आधे से भी कम पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। खाली सीटों की संख्या दाखिला प्रक्रिया के सामने बनी चुनौती को दर्शाती है। विभाग की ओर से पोर्टल दोबारा खोलने का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर देना और खाली सीटों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स: पीजी में भी आधी से अधिक सीटें खाली
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी दाखिले की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। जिले के चार कॉलेजों में पीजी की कुल 880 सीटें हैं, जिनमें से 402 पर ही दाखिले हुए हैं। शेष 478 सीटें अभी खाली हैं। इस तरह पीजी स्तर पर भी आधे से कम सीटों पर विद्यार्थी पहुंचे हैं। यूजी और पीजी दोनों स्तरों पर खाली सीटों की संख्या को देखते हुए विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया के लिए दोबारा अवसर दिया है।


बॉक्स: पढ़ाई और परीक्षा के बीच कैसे बनेगा तालमेल?
दाखिले की तारीख छठी बार बढ़ाए जाने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब शैक्षणिक सत्र आगे बढ़ चुका है। दिसंबर के शुरूआती दिनों तक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं और कई कॉलेजों में मिड टर्म परीक्षाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में अब दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के सामने छूटी हुई पढ़ाई पूरी करने और परीक्षा की तैयारी करने की चुनौती रहेगी। वहीं, कॉलेजों के लिए भी नए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ जोड़ना आसान नहीं होगा।

बॉक्स: कॉलेज का स्नातक कोर्सिज में कुल सीटें व दाखिले:
1. जनता कॉलेज चरखी दादरी :
बीए 560 250
बीकॉम 80 43
बीएससी नॉन मेडिकल 160 56
बीएससी मेडिकल 80 36
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80 09

2: एपीजे महाविद्यालय दादरी:
बीए 400 131
बीकॉम 80 11
बीएससी नॉन मेडिकल 80 13

3. महिला महाविद्यालय झोझू कलां
बीए 480 253
बीकॉम 80 17
नॉन मेडिकल 160 59
मेडिकल 60 39

4. राजकीय महाविद्यालय चरखी दादरी:
बीए 240 164
बीकॉम 80 27

5. राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा:
बीए 300 183
बीएससी 100 26
बीकॉम 80 14

6. राजकीय महाविद्यालय मांढी हरिया:
बीए 160 118
बीकॉम 80 09

7. राजकीय कॉलेज कादमा:
बीए 160 73
बीकॉम 80 09

8. राजकीय कॉलेज बौंद कलां:
बीए 240 174
बीकॉम 80 11

नोट: यह आंकड़ा 8 अक्टूबर तक का है।
------------------------------------------
वर्सन:
विभाग की ओर से एक बार फिर दाखिले का पाेर्टल खोला गया है। जो विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं वो अपना दाखिला करवा सकते हैं।
- जगजीत मोर, उच्चतर शिक्षा विभाग अधिकारी, दादरी।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed