{"_id":"6643a794e1ac2b9d0a04b471","slug":"visit-to-polling-stations-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-117678-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा
Tue, 14 May 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 14 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
मतदान बूथ का जायजा लेतीं एसपी पूजा वशिष्ठ व मौजूद लोग।
चरखी दादरी/बाढड़ा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी पूजा वशिष्ठ ने चरखी दादरी व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा-व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी पर्यवेक्षण अधिकारी और थाना प्रबंधक पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा के इंतजाम कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा संबंधी पहलुओं का जायजा लिया। एसपी पूजा वशिष्ठ ने सरंपच प्रतिनिधि व मौजिज व्यक्तियों से संवाद किया और लोकसभा चुनावों को शांति व सुरक्षित तरीके से पूर्ण कराने में जिला पुलिस का सहयोगी बनने का आह्वान किया।
चुनावी प्रक्रिया में भंग डालने वाले शरारती तत्वों की पुलिस को दें जानकारी
चरखी दादरी/ बौंदकलां/झोझूकलां। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को डीएसपी सुभाषचंद्र व बौंद थाना प्रबंधक उप निरीक्षक बलवीर सिंह ने गांव बौंदखुर्द व बौंदकलां में लोगों के साथ बैठक की। वहीं, सदर थाना प्रबंधक निरीक्षक तेजपाल ने गांव घिकाडा, साहुवास व फतेहगढ़ और झोझूकलां थाना प्रबंधक निरीक्षक हवा कौर ने गांव दगडौली में जनता से बैठक की ।
विज्ञापन
डीएसपी सुभाषचंद्र ने कहा कि चुनाव के दौरान अगर कोई व्यक्ति शराब या रुपये का प्रयोग करता है, लड़ाई झगड़ा करने वाले शरारती तत्वों की जानकारी पुलिस को दें। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपना वोट डालने के बाद हर व्यक्ति मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर रहेगा। उन्होंने आमजन से लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दौरान पुलिस लगातार मौजिज व्यक्तियों और आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में लोगों से चुनाव के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।