फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   vinesh defeated by system

कुश्ती में नहीं, देश-विदेश के सिस्टम से हार गईं विनेश : फोगाट खाप

Fri, 09 Aug 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
vinesh defeated by system
विनेश फोगाट के समर्थन में उतरी चरखी दादरी जिले की फोगाट खाप-19
विज्ञापन

बोले-जल्द बुलाई जाएगी दादरी और भिवानी जिले की खापों की पंचायत

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित बाबा स्वामी दयाल धाम में वीरवार को सर्वजातीय फोगाट खाप-19 की पंचायत आयोजित की गई। इसमें विनेश फोगाट प्रकरण को लेकर खाप पदाधिकारियों ने मंथन किया। खाप सचिव सुरेश फोगाट ने कहा कि विनेश कुश्ती में नहीं, बल्कि देश-विदेश के सिस्टम से हार गईं। विनेश को जबरन अयोग्य घोषित किया गया। इसे लेकर पूरे देश में काफी रोष है।
खाप सचिव सुरेश फोगाट ने कहा कि विनेश फोगाट ने दुनिया की नंबर एक पहलवान को हराया है। इससे पहले विनेश ने उस सिस्टम को हराया जो उसे आगे नहीं बढ़ने देना चाहता था। खाप प्रवक्ता शमशेर फोगाट ने कहा कि फोगाट खाप चाहती है कि बेटी को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट को भी हतोत्साहित और निराशावादी बयान नहीं देने चाहिए।
विज्ञापन

खाप उपप्रधान धर्मपाल महाराणा ने बताया कि जल्द ही चरखी दादरी व भिवानी जिले की सभी खापों की पंचायत बुलाई जाएगी। विनेश फोगाट को न्याय दिलवाने की दिशा में निर्णय लेकर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री व खेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें विनेश को स्वर्ण पदक विजेता की तर्ज पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को आयोजित पंचायत में कृष्ण फोगाट, रामकुमार फोगाट, राजबीर फोगाट, संजय, सीताराम, रामपाल फोगाट, महेंद्र, बलबीर, शमशेर, ईश्वर, राजेंद्र, नरेंद्र, महेंद्र व शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।

फोटो 12
बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित पंचायत में मौजूद फोगाट खाप के पदाधिकारी। स्रोत : खाप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed