{"_id":"6525856d0ed62885690a6234","slug":"villagers-warn-of-protest-in-front-of-dc-office-if-liquor-vend-is-not-closed-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-7715-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ग्रामीणों ने दी शराब ठेका बंद न करने पर डीसी कार्यालय के सामने धरना देने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ग्रामीणों ने दी शराब ठेका बंद न करने पर डीसी कार्यालय के सामने धरना देने की चेतावनी
Tue, 10 Oct 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
आदमपुर दाडी में आयोजित पंचायत में शामिल ग्रामीण।
झोझूकलां।
गांव आदमपुर दाडी में मंगलवार को पंचायत आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सरपंच विनोद ने की। पंचायत के दौरान गांव में शराब का ठेका खोलने का ग्रामीणों ने खुलकर विरोध किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ठेका बंद नहीं किया गया तो डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।
पंचायत में मौजूद ग्रामीण राजेश ने बताया कि शराब का ठेका खोलने का कोई प्रस्ताव पंचायत की ओर से नहीं दिया गया है। यह ठेका बिना पंचायत की सहमति के खोला गया है। जिस स्थान पर ठेका खोला गया है उसके साथ सरकारी स्कूल है। वहीं, खेल स्टेडियम भी ठेका के पास ही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस स्टेडियम में लड़के व लड़कियां विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं।
ग्रामीणों का तर्क है कि ठेके के सामने लाइब्रेरी व पंचायत घर भी है। इसके अलावा इसके समीप ही आंगनबाड़ी केंद्र भी है। ग्रामीणों ने शराब ठेका यहां से स्थानांतरित करवाने की मांग की है। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार नशा के खिलाफ प्रचार-प्रसार कर रही है तो दूसरी ओर चंद राजस्व के लिए जगह-जगह शराब के ठेके खोल समाज का माहौल खराब किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि फिर भी ठेके को बंद नहीं किया गया तो वे जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना- प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विधायक नैना चौटाला को भी लिखा पत्र
ग्रामीणों ने कहा कि इस जगह पर शराब ठेका किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। इसे लेकर बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला को भी पत्र लिखा गया है। जल्द ही आबकारी विभाग व जिला उपायुक्त के भी संज्ञान में भी लाया जाएगा।
- पंचायत में ये रहे मौजूद
पंचायत में पूर्व सरपंच भाना राम, पूर्व सरपंच रवि, पूर्व सरपंच हवा सिंह, मुरी पहलवान, प्रकाश, सूबेदार मेहर सिंह, शमशेर, लीलाराम, कृष्ण, लीला कोच, राजेंद्र, वेदपाल, ईश्वर, ईश्वर पहलवान व सुनील आदि मौजूद रहे।